विज्ञापन

सपा और कांग्रेस की सीट बंटवारे पर पहली मीटिंग, प्रमोद तिवारी के घर जुटेंगे सारे नेता; क्या बोले इमरान मसूद

राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ा आगे बढ़कर दावे करते रहे हैं और बराबरी के समझौते की बातें भी कई बार कही हैं. 

सपा और कांग्रेस की सीट बंटवारे पर पहली मीटिंग, प्रमोद तिवारी के घर जुटेंगे सारे नेता; क्या बोले इमरान मसूद
  • सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है, जिसमें नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है
  • कांग्रेस की बैठक प्रमोद तिवारी के घर पर होगी, जो सपा से अच्छे संबंध रखने वाले नेता माने जाते हैं
  • इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन है और सीट शेयरिंग पर गठबंधन हित में निर्णय लिया जाएगा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. इस बीच सोमवार को दोनों दलों के नेताओं की इस पर मीटिंग होने वाली है. कांग्रेस की ओर से इस बैठक में आराधना मिश्रा मोना, इमरान मसूद, राजेंद्र पाल गौतम जैसे नेता शामिल रहेंगे. यह बैठक प्रमोद तिवारी के घर पर होगी, जो आराधना मिश्रा के पिता भी हैं. प्रमोद तिवारी के सपा से अच्छे संबंध माने जाते हैं. ऐसे में उनके ही आवास पर मीटिंग करना एक संकेत है कि वह चीजों को साधने का प्रयास करेंगे. राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ा आगे बढ़कर दावे करते रहे हैं और बराबरी के समझौते की बातें भी कई बार कही हैं. 

ऐसे में प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना को आगे कर शायद कांग्रेस चाहेगी कि सपा के साथ एक सम्मानजनक डील हो जाए. सीट बंटवारे वाली मीटिंग के संबंध में इमरान मसूद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी का एक ही उद्देश्य है कि सत्ता को बदला जाए. इसके लिए हम समझौता करेंगे और सीटों पर बात की जाएगी. पूरा फोकस यह रहेगा कि गठबंधन के हित में फैसला हो. उन्होंने कहा, 'हमारा मकसद सत्ता बदलना है. मस्जिदों, दरगाहों पर बुलडोजर चल रहे हैं. संविधान को बदलने की कोशिश है. इसे रोकना चाहिए. हम सीट शेयरिंग को लेकर आंतरिक तौर पर बात करेंगे. हम फिलहाल नहीं जानते कि कितनी सीटों पर बात बनेगी, पर इतना तय है कि गठबंधन के हित में फैसला लिया जाएगा.'

यही नहीं भाजपा की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान शुरू करने पर भी इमरान मसूद ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रिया चला रखी है तो भाजपा अभियान क्यों चलाना चाहती है. क्या उनकी मंशा नंबर दो यानी अवैध वोटरों को जोड़ने की है. इलेक्शन कमिशन भी भ्रम में दिखता है. ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात करते हैं. ऐसा है तो फिर असम में इस मसले को हल क्यों नहीं करते. हम पूरी नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों को पक्षपात से बचना होगा. यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर भविष्य में उन्हें जेल का रास्ता देखना होगा. 

इस बीच सोने की कीमतों में अचानक आई गिरावट को लेकर पीएम मोदी के बयान पर भी मसूद ने बात की. उन्होंने कहा कि पीएम तो खुद को भगवान की तरह पेश करते हैं. क्या वह यह भी जानते हैं कि सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं. उन्होंने खुद की तुलना शास्त्री जी से की है. पीएम को पहले अपनी ही लग्जरी का त्याग करना होगा. शास्त्री जी तो फटे कुर्ते में ही एक मीटिंग के लिए रूस गए थे. पीएमराजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ा आगे बढ़कर दावे करते रहे हैं और बराबरी के समझौते की बातें भी कई बार कही हैं.  मोदी तो दिन में तीन बार ड्रेस बदलते हैं और अपनी ही प्रशंसा सुनना चाहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress News, Congress News In Hindi, Bjp News In Hindi, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com