- पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह भी गिरे
- बारिश शुरू होने के कारण मंच पर अधिक लोग चढ़ गए थे
- हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ
मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई कस्बे में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह अचानक मंच टूटने से गिर पड़े. भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह सहित बीना के विधायक भी गिर गए. बीजेपी के हल्ला बोल धरना कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई. हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. इस घटना के बाद जल्द ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बीजेपी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए 'हल्ला बोल' धरना आयोजित किया था. खुरई में इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री और खुरई के मौजूदा विधायक भूपेंद्र सिंह मंच पर खड़े होकर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सागर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह सहित बीजेपी के कई नेता मंच पर खड़े थे. सिंह के भाषण के दौरान अचानक मंच भरभराकर धराशायी हो गया. यह घटना अचानक इतनी तेजी से घटी कि किसी को संभलने का वक्त नहीं मिला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अचानक मंच गिर जाने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना को लेकर भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बारिश शुरू होने के कारण अधिक कार्यकर्ता मंच पर आ गए और अतिरिक्त बोझ सहन नहीं कर पाने के कारण मंच गिर गया. उन्होंने कहा कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से खुरई विधानसभा क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है. प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने से इस क्षेत्र की गरीब जनता, किसान और नौजवान परेशान हो रहे हैं.
पूर्व गृह मंत्री @bhupendrasingho का मंच टूटा @BJP4India @BJP4MP के दूसरे नेता भी मंच से गिरे, हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा @ndtvindia pic.twitter.com/nLnCyi9dwE
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 23, 2019
इलाहाबाद: अखिलेश-राहुल की रैली के लिए तैयार मंच गिरा, बाल-बाल बचे
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं की ओर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को खुरई के महामंगला काली मंदिर प्रांगण में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
मध्य प्रदेश : सिंधिया का मंच धराशायी, बाल-बाल बचे
VIDEO : लालू यादव के मंच पर गिरा पंखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं