विज्ञापन

तूफान अकवान से बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश, यूपी से दिल्ली-NCR तक छाया कोहरा, आज से बदलेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी बिहार तक ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं तूफान अकवान की वजह से बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

तूफान अकवान से बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश, यूपी से दिल्ली-NCR तक छाया कोहरा, आज से बदलेगा मौसम
Weather Update Today: आज का मौसम (फोटो:IANS)
  • उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ सर्दी बढ़ रही है और तापमान में गिरावट हो रही है.
  • तूफान अकवान के कारण बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत दस राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • दिल्ली-NCR में कोहरे के कारण प्रदूषण स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया और तापमान न्यूनतम चौदह डिग्री के आसपास है.

यूपी, बिहार, दिल्ली-NCR में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. 20 नवंबर 2026 के दिन की शुरुआत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ हुई है. वहीं IMD के मुताबिक तूफान अकवान का असर अभी भी दिख रहा है, जिसकी वजह से बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से रांची में 20 फ्लाइट कैंसल हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी लगातार जारी है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे मैदानी राज्यों में भी अब ठंड बढ़ने वाली है

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा

दिल्ली-NCR में रविवार की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवा के साथ हुई, सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली का तापमान 16 डिग्री था, ह्यूमिडिटी 84 प्रतिशत थी और हवा की रफ्तार सिर्फ 3 किलोमीटर प्रति घंटा थी, इसी वजह से प्रदूषण नीचे ही जमा रहा. आज दिल्ली का AQI- 360 डिग्री दर् किया गया है. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा, IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज भी घना कोहरा छा सकता है, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी यही हाल रहेगा, सुबह धुंध, दिन में हल्की धूप और रात को सर्दी बढ़ने वाली है. 

यूपी समेत उत्तर भारत में शीतलहर

उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने और करवट ली है. IMD ने मथुरा, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं से दिन में भी ठंड महसूस होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज और कल घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी.  राजस्थान के सीकर जैसे इलाकों में तो देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR Weather, Aaj Ka Mausam, Cyclone Akvan Track, Delhi AQI, Weather Update Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com