विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2021

देखें VIDEO : व्हीलचेयर पर रहने वालीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बास्केटबॉल खेलती आईं नजर

कांग्रेस ने कहा- अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो खुशी हुई

देखें VIDEO : व्हीलचेयर पर रहने वालीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बास्केटबॉल खेलती आईं नजर
भोपाल में बास्केटबॉल खेलती हुईं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर.
भोपाल:

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) गुरुवार को शहर के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं. ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देखकर प्रज्ञा सिंह उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं. अक्सर व्हीलचेयर पर नजर आने वालीं प्रज्ञा सिंह को ड्रिबलिंग करते देखकर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो खुशी हुई.

गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हाईब्लड प्रेशर की बीमारी है. इसके अलावा भी उन्हें कथित रूप से अन्य रोग हैं जिसके कारण उन्हें चलने में परेशानी होती है. यही कारण है कि वे लंबे समय से व्हील चेयर पर दिखाई देती हैं. 

प्रज्ञा सिंह पिछले साल दिसंबर में कोरोना से संक्रमित हुई थीं जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था. साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी रहीं प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Pragya Singh Thakur, Playing Basketball, Wheelchair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com