विज्ञापन

'आसिम मुनीर को सरेआम पीटना चाहिए, श्रीलंका वाला हाल कर देगा', पाकिस्तानी शख्स का फूटा गुस्सा, इंटरनेट पर वायरल

ये स्थिति पाकिस्तान में ऐसे ही नहीं बनी है. सेना के मीडिया विंग ने शनिवार को बताया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई अभियानों (IBO) में एक मेजर समेत चार सैनिक शहीद हो गए,

'आसिम मुनीर को सरेआम पीटना चाहिए, श्रीलंका वाला हाल कर देगा', पाकिस्तानी शख्स का फूटा गुस्सा, इंटरनेट पर वायरल
असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ पाकिस्तान की जनता ही अब होती जा रही है. (फोटो-एनडीटीवी)
  • पाकिस्तान में जनता महंगाई और बिजली-पानी की समस्याओं के कारण बगावत की स्थिति में है, जिससे तनाव बढ़ रहा है
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आम नागरिक ने सेना प्रमुख असीम मुनीर की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया है
  • वीडियो में आम नागरिक ने कहा कि सेना प्रमुख व्यापारियों से मिलना कानूनन गलत है और यह देश के हित में नहीं है

पाकिस्तान की सरकार और सेना इन दिनों इंटरनेशनल हो गई है. अपने देश को छोड़कर हर किसी की समस्या सुलझा रहे हैं. इस बीच देश की जनता महंगाई से लेकर बिजली-पानी के संकट से जूझ रही है. कई प्रांतों में जनता बगावत कर रही है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर भले ही अपनी पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन जनता एकदम गुस्से में लाल दिख रही है.

सोशल मीडिया एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल है. बुरहानुद्दीन नाम के इस यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुनीर के बारे में पाकिस्तानी जनता-असीम मुनीर को अल्लाह से डरना चाहिए और अपने कामों पर विचार करना चाहिए. वह पाकिस्तान को किस दिशा में ले जा रहे हैं? वे चेतावनी देते हैं कि बहुत जल्द, श्रीलंका के लोगों की तरह ही पाकिस्तान की जनता भी अपने शासकों के खिलाफ उठ खड़ी होगी और अपने अधिकारों की मांग करेगी.'

वीडियो में एक शख्स एक आम पाकिस्तानी शख्स से कोई सवाल पूछता है. जवाब में वो शख्स कहता है, ये आर्मी चीफ का काम बनता है कि वो ताजिरों (व्यापारियों) से मिलता फिर रहा है. है कानून में इसकी इजाजत? तो फिर कैसे मिल रहा है ये?'
 

इस पर रिपोर्टर कहता है- 'वो हमारे आर्मी चीफ हैं'.

शख्स और भड़क जाता है. कहता है, 'आर्मी चीफ है तो मतलब क्या है? हमारे पैसे खाकर हमें ही आंखें दिखाएंगे. बस हो गई यार, बस हो गई. खुदा से खौफ खाएं. अल्लाह ताल्लाह से डरें नहीं तो अवाम मारेगी इनको. श्रीलंका वाला हाल होने वाला है कुछ टाइम में इनका. ये जिस तरह बम फोड़ते हैं ना, इसी तरह आवाम अचानक बम फोड़ेगी. जब आवाम अचानक बम फोड़ेगी ना तो सबके कंट्रोल से बाहर हो जाएगा.'

देखें वीडियो

शनिवार को ही गई कई जानें

ये स्थिति पाकिस्तान में ऐसे ही नहीं बनी है. सेना के मीडिया विंग ने शनिवार को बताया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई अभियानों (IBO) में एक मेजर समेत चार सैनिक शहीद हो गए, जबकि 24 आतंकवादी मारे गए. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि 13 नवंबर से सशस्त्र बल 'कोलपुर, करदागाप और नुश्की के आसपास' कई अभियान चला रहे हैं. इनमें क्वेटा-ताफ्तान नेशनल हाईवे (N-40) पर गश्त करना और इलाके में अपनी मौजूदगी बनाए रखना शामिल है, ताकि स्थानीय यातायात के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सके और अभियान जारी रखे जा सकें. कुल मिलाकर पाकिस्तान की सेना अपने ही लोगों को मार रही है और जनता जगह-जगह बगावत कर रही है.    

यह भी पढ़ें | ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में पाकिस्तान! ISI सेफ हाउस में छिपे हाफिज-मसूद, 'अज्ञात बंदूकधारी' का भी सता रहा डर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Viral Video, Pakistan Viral Video News, Pakistan Field Marshal Asim Munir, Asim Munir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com