विज्ञापन

पाकिस्तान से हारी हुई बाजी कैसे जीत गया भारत? U-19 एशिया कप फाइनल के आखिरी ओवर में पलटी बाजी

भारत अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 फाइनल में सिर्फ पाकिस्तान को नहीं हराया, बल्कि हारी हुई बाजी जीतकर एक ऐसी कहानी लिखी जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

पाकिस्तान से हारी हुई बाजी कैसे जीत गया भारत? U-19 एशिया कप फाइनल के आखिरी ओवर में पलटी बाजी
भारत अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 फाइनल में पाकिस्तान को हराया
BCCI

भारत के यंगिस्तान ने साबित कर दिया कि वो दुनिया में सबसे जुदा, सबसे पॉजिटिव और जीत का जज्बा रखने वाली जनरेशन है. जिस मैच में उम्मीदें बार-बार दम तोड़ती दिखीं, भारतीय अंडर-19 टीम ने बेहद दबाव में खेलते हुए मैच की आखिरी गेंद पर जीत का चौका लगाकर इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. 

दरअसल, भारतीय टीम ने 9वीं बार खिताब जीतकर खुद को एशिया का बॉस तो साबित किया ही, नैटवेस्ट में 24 साल पहले मिली जीत की याद भी ताजा कर दी. इसके साथ ही इस टीम ने जावेद मियांदाद के 40 साल पहले 1986 में शारजाह में आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के की टीस भी खत्म कर दी. 

जीत की ये तस्वीरें इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है. ये यंगिस्तान हारकर जीतने वाले बाजीगर हैं. बेखौफ जलवा बिखरने वाले जबरदस्त पॉजिटिव GENZ. द्रविड़ का विकेट गिरा तो लगा बाजी खत्म! 338 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्वय द्रविड़ का विकेट 37 वें ओवर में गिरा. यानी भारत के आखिरी चार विकेट के सामने 14 ओवर में 8 प्लस की रफ़्तार से 121 रन की चुनौती आ गई. 

अब मुश्किल है!

42वें ओवर तक भारत ने दो और विकेट गंवाए और लगा टीम मैच गंवा बैठी है. अब पुछल्ले बैटर्स के सामने आखिरी 8 ओवरों में 48 गेंदों पर 86 रनों की चुनौती आ गई. मनल चौहान ने 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 32 गेंदों पर 47 रन बनाए और दबाव पाकिस्तान पर शिफ्ट कर दिया. 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर निकाब शफीक की गेंद पर मनल आउट हुए तो लगा अब बेहद मुश्किल है!

धड़कनें हो गईं तेज!

मगर इन सबसे बेअसर, बेखौफ मोहित उल्वा और सी वेंकट बाउंड्रीज लगाते रहे और 140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें तेज करते रहे. 49वें ओवर की पहली दो गेंदों पर मोहित उल्वा ने चौका और छक्का जड़ा तो चौथी गेंद पर वेंकट ने मो. सय्याम को चौका लगाकर पाकिस्तानी टीम का बॉडी लैंग्वेज बिगाड़ दिया. 

आखिरी 6 गेंद पर 8 रन की चुनौती

पांच गेंदों पर 5 रन बनाकर मोहित-वेंकट की जोड़ी ने धैर्य नहीं खोया और फिर आखिरी गेंद पर उल्वा के चौके ने पुराना सारा हिसाब-किताब चुकता कर दिया. ये चैंपियंस अब सितारों के सफ़र करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें-  'ड्रेसिंग रूम में रो पड़ा था...,' पाकिस्तान पर जीत के बाद मनल चौहान ने सुनाई वो कहानी जिसने बदल दिया मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India U19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com