भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) को तबियत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कराके मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रज्ञा सिंह ने सांस लेने में तकलीफ बताई थी. सांसद के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह एक महीने में दूसरी बार है, जब प्रज्ञा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
19 फरवरी 2021 को उन्हें ऐसी ही तकलीफ के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था. वहीं दिसंबर 2020 में भी प्रज्ञा सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है. तब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे. प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में आरोपी भी हैं. इस केस में एनआईए ने उन्हें 2017 में स्वास्थ्य कारणों पर ही जमानत दी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दिग्विजिय सिंह को करीब 3.6 लाख वोटों से शिकस्त दी थी. यह पहली बार था कि आतंकवाद के केस में कोई आरोपी देश का सांसद बना हो. प्रज्ञा सिंह ठाकुर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर भी आलोचनाओं के केंद्र में रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं