अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput's death) की जांच करने के लिए पिछले हफ्ते मुंबई पहुंचे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को जबरदस्ती क्वारंटाइन से छोड़ने की बिहार की मांग को खारिज करते हुए ग्रेटर मुंबई के नगर निगम ने मंगलवार को एक पत्र में कहा, अधिकारी के पास विकल्प है ज़ूम, गूगल मीट, जियो मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे इंटरनेट प्लेटफार्मों के माध्यम से वह अपने महाराष्ट्र समकक्षों से जुड़ सकते हैं. इस पत्र में लिखा है, "बिहार में प्रचलित कोरोनावायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह सलाह दी जाती है कि अधिकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यवाही का संचालन कर सकते हैं, जैसे कि ज़ूम / गूगल मीट / जियो मीट / माइक्रोसॉफ्ट टीम्स या बातचीत करने के लिए अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म"
उन्होंने कहा, "इससे न केवल यह सुनिश्चित होगा कि बिहार में प्रचलित कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर अधिकारी उन अधिकारियों को संक्रमण न पहुंचाए, जिनसे संपर्क करेंगे, और न ही वह अपनी शारीरिक यात्राओं के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित होंगे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए महाराष्ट्र आए हैं. सुशांत अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने कहा था कि सुशांत ने आत्महत्या की है लेकिन अभिनेता के परिवार और दोस्तों ने उसकी मौत की परिस्थितियों को उजागर करने के लिए गहन जांच की मांग की है.
सुशांत राजपूत केस की जांच करने मुंबई गए पटना SP को ऐसे रखा गया है, जैसे अरेस्ट किया हो- बिहार DGP
पटना सिटी के पुलिस प्रमुख विनय तिवारी को बिहार प्रशासन द्वारा उस टीम का नेतृत्व करने के लिए मुंबई भेजा गया था, जो राजपूत की मौत के कुछ पहलुओं की जांच कर रही थी. सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की करीबी मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया कि रिया द्वारा अज्ञात खातों में लगभग 15 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए और वह लगातार सुशांत को परेशान कर रही थी.
हालांकि, अधिकारी के मुंबई पहुंचने पर उन्हें जबरन अलग कर दिया गया, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच युद्ध छिड़ गया. बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि उनके मुंबई समकक्ष जांच को रोक रहे हैं.
उधर बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की केस ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "गुणवान और प्रतिभाशाली" कलाकार की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए. रिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. कोर्ट ने महाराष्ट्र, बिहार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को याचिका का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है और मुंबई पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं