मुंबई वालों को तीन पुलों की सौगात मिली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को मुंबई के तीन बेहद अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स- सायन रेलवे ओवरब्रिज, विद्याविहार ब्रिज और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (पहला चरण) फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.
इन पुलों के खुलने से मुंबई को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी. लेकिन उद्घाटन से पहले कई विवादों से ये प्रोजेक्ट गुजरे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
VIP कल्चर के खिलाफ क्रेन लेकर पहुंचे कांग्रेसी!
सबसे ज्यादा बवाल सायन ब्रिज को लेकर देखने को मिला. ब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका था, लेकिन आरोप है की प्रशासन केवल एक औपचारिक VIP उद्घाटन रिबन-कटिंग के इंतजार में इसे जनता के लिए नहीं खोल रहा था.
बीएमसी की ओर से ब्रिज खोलने की लगातार चार डेडलाइन, आखिरी 15 अक्टूबर मिस की जा चुकी थीं. तैयार ब्रिज के बंद रहने से सायन इलाके में रोजाना ट्रैफिक जाम लग रहा था.
इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाकर ब्रिज को जबरन खोलने के लिए क्रेन लेकर पहुंच गए. हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक ज्योति गायकवाड़ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बीएमसी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और वीआईपी का इंतजार किए बिना खुद ही नारियल फोड़कर ब्रिज का प्रतीकात्मक उद्घाटन कर दिया.
112 साल पुराना सायन रेलवे ओवरब्रिज, जिसे अगस्त 2024 में बंद किया गया था, इसका पुनर्निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन वीआईपी यानी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के समय और शुभ मुहूर्त का इंतजार करने के कारण इसका उद्घाटन अटका हुआ था. आम जनता और कांग्रेस नेताओं ने तैयार पुल के रोके जाने पर कड़ा विरोध जताया. VIP उद्घाटन की प्रतीक्षा से तंग आकर खुद ही क्रेन की मदद से बैरिकेड्स हटाने और नारियल फोड़ने की कोशिश की.
🔷शीव रेल्वे स्थानकाजवळील रेल्वे उड्डाणपूल, विद्याविहार रेल्वे स्थानकाजवळील रेल्वे उड्डाणपूल आणि गोरेगाव - मुलुंड जोड मार्गावरील उड्डाणपूल वाहतुकीसाठी आज होणार खुले #mybmcupdates @CMOMaharashtra @mieknathshinde @SunetraA_Pawar @ShelarAshish @MPLodha @TawdeRitu @misanjayghadi
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) October 22, 2026
विद्याविहार ब्रिज के नाम पर विवाद
पुलों के उद्घाटन के बीच एक नए ब्रिज के नामकरण को लेकर भी विवाद छिड़ गया था. विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट पुल बनकर तैयार था, लेकिन इसके नाम को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गए थे
उद्धव गुट ने इस पुल का नाम दिवंगत अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर के नाम पर “पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु” रखने की मांग की और उद्घाटन से पहले ही वहां इस नाम का एक बोर्ड-होर्डिंग भी लगा दिया. स्थानीय बीजेपी विधायक पराग शाह और नेताओं ने इसका नाम विमान का अपहरण नाकाम करने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग की थी
सायन ब्रिज के उद्घाटन स्थल पर सांस्कृतिक विवाद भी देखने को मिला. स्थानीय विधायक तमिल सेल्वन कार्यक्रम स्थल पर दक्षिण भारतीय संगीतकारों वादनकारों को लेकर पहुंचे थे. इस पर उद्धव गुट शिवसेना नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने कड़ी नाराजगी जताई. कहा, 'कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय संगीत बज रहा है, लेकिन महाराष्ट्र की पारंपरिक तुतारी कहां है?'
यह भी पढ़ें | नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का सफर होगा आसान, पर्थला चौक पर बनेगा 6-लेन अंडरपास
CM बोले- ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी होगी
इन तमाम हंगामों के बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्चुअल उद्घाटन के दौरान मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अपनी सरकार का विजन स्पष्ट किया.
उन्होंने कहा, "विद्याविहार, सायन और GMLR (पहला चरण) की शुरुआत से ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलेगी. मुंबई में ईस्ट-वेस्ट (पूर्व-पश्चिम) कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.'
फडणवीस ने कहा, 'पिछले कुछ सालों में बीएमसी की तरफ से तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं और कई नए प्रोजेक्ट्स आकार ले रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि लोग मुंबई के किसी भी हिस्से में 59 मिनट के भीतर पहुंच सकें. ट्रैफिक की गति बढ़ाना और नागरिकों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' हमारी प्राथमिकता है.'
तीनों पुलों की खासियत और होने वाले फायदे
- सायन ब्रिज: यह नया पुनर्निर्मित सायन रेलवे ब्रिज अपनी तय डेडलाइन (फरवरी 2027) से चार महीने पहले ही बनकर तैयार हो गया है. यह धारावी और बीकेसी ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर है. इसके खुलने से CSMT और कुर्ला के बीच नई 5वीं और 6ठी रेलवे लाइन के काम में आ रही रुकावट भी दूर हो गई है.
- विद्याविहार ब्रिज: विद्याविहार स्टेशन के ऊपर बना यह 650 मीटर लंबा ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर LBS मार्ग (पश्चिम) को सीधे रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग (पूर्व) से जोड़ेगा. इसके शुरू होने से 30 मिनट का सफर घटकर मात्र 10 मिनट का रह जाएगा.
- GMLR फेज 1: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड GMLR प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत, गोरेगांव पूर्व में जनरल एके वैद्य मार्ग से संतोष नगर तक 1.26 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला फ्लाईओवर ट्रैफिक के लिए तैयार है. यह डिंडोशी और रत्नागिरी होटल जंक्शन के पास लगने वाले भयंकर जाम से बड़ी राहत देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं