eBay layoffs 2026: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म eBay के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है. कंपनी अपने करीब 1,000 कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 9% है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के CEO जेमी इयानोन (Jamie Iannone) ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में इसकी जानकारी दी है. कंपनी यह कदम गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने और ज्यादा मुनाफा देने वाले सेक्टर्स पर ध्यान लगाने के लिए उठा रही है.
किसकी जाएगी नौकरी?
कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किन टीमों, विभागों या देशों में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
CEO जेमी इयानोन के मुताबिक, छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को आने वाले कुछ दिनों में इसकी जानकारी दी जाएगी. पिछले साल के अंत तक eBay में करीब 12,300 कर्मचारी काम कर रहे थे. ऐसे में यह कटौती कंपनी के हर 11 में से करीब एक कर्मचारी की नौकरी पर असर डाल सकती है.
eBay क्यों कर रही है छंटनी?
कंपनी के CEO ने अपने मेमो में कहा कि eBay की मौजूदा रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, आने वाले समय में कारोबार के नए मौकों का फायदा उठाने के लिए कंपनी को यह तय करना होगा कि किन क्षेत्रों में ज्यादा निवेश करना है. इसी वजह से eBay अपने कामकाज को आसान बनाने और तेजी से बढ़ने वाले बिजनेस सेगमेंट में रिसोर्स लगाने की तैयारी कर रही है.
कंपनी अब उन प्रोजेक्ट्स पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती जिनसे खास फायदा नहीं हो रहा.इसीलिए गैर-जरूरी खर्चों को काटकर सारा ध्यान मुनाफा देने वाले री-सेल और लग्जरी बिजनेस पर लगाया जा रहा है. eBay ने लग्जरी प्रोडक्ट्स, कलेक्टिबल्स और रिफर्बिश्ड सामान पर अपना फोकस बढ़ाया है. इन कैटेगरी में ऐसे कस्टमर आते हैं, जो खास और कीमती प्रोडक्ट्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार रहते हैं.
इस साल दूसरी बार हो रही छंटनी
साल 2026 में eBay पहले भी कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है. फरवरी में कंपनी ने अपने करीब 6% वर्कफोर्स यानी लगभग 800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. उस समय भी कंपनी ने कामकाज को बेहतर बनाने और ऑपरेशन को आसान करने की बात कही थी.
Depop डील से कारोबार को फायदा
इस साल eBay को फैशन रीसेल प्लेटफॉर्म Depop के साथ 1.4 अरब डॉलर की डील से भी फायदा मिला है. इस अधिग्रहण से कंपनी की युवा ग्राहकों तक पहुंच बढ़ी है और री-कॉमर्स मार्केट में उसकी स्थिति मजबूत हुई है. अगस्त में नतीजे जारी करते समय कंपनी ने तीसरी तिमाही के रेवेन्यू का अनुमान भी वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर दिया था. अब कंपनी अगले हफ्ते अपने ताजा तिमाही नतीजे जारी करने वाली है.
यह भी पढ़ें | Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? 22 अक्टूबर को आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं? फटाफट करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं