IIT बॉम्बे में 22 साल के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ NSUI आईआईटी के बाहर प्रदर्शन कर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ एक कांग्रेस नेता ने इस मामले में घिरे प्रोफेसर का समर्थन किया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने कहा- इस आत्महत्या के मामले में, मैं प्रोफेसर दूल्ला के साथ खड़ी हूं. उन्होंने कहा कि अगर, छात्र को उसकी जाति के कारण प्रताड़ित किया गया था, तो उसे एससी/एसटी विभाग में शिकायत करनी चाहिए थी.
कांग्रेस प्रवक्ता शमा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका विरोध शुरू हो गया है, दलित समाज से जुड़े लोग कांग्रेस को भी घेर रहे हैं. खुद को मिशन आंबेडकर का फाउंडर बताने वाले सूरज कुमार बौद्ध ने एक्स पर शमा के बयान का कड़ा विरोध किया.
आइए विस्तार से जानते हैं किसने क्या कहा ?

शमा बोलीं- एससी/एसटी विभाग में शिकायत करनी चाहिए
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने पोस्ट कर लिखा- इस आत्महत्या के मामले में, मैं प्रोफेसर दूल्ला के साथ खड़ी हूं. अगर, कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे डांटना और कमरे से बाहर जाने के लिए कहना सामान्य है. अगर, छात्र को उसकी जाति के कारण प्रताड़ित किया गया था, तो उसे एससी/एसटी विभाग में शिकायत करनी चाहिए थी. जब हम बच्चे थे, तो गलतियों के लिए हमें भी शिक्षक और माता-पिता डांटते थे, लेकिन हमारी पीढ़ी मानसिक रूप से मजबूत थी. मैं कॉलेजों से आग्रह करूंगी कि छात्रों के लिए मेंटल हेल्थ थेरेपिस्ट रखें.

शमा मोहम्मद के बयान के विरोध में सूरज कुमार बौद्ध का पोस्ट.
छात्र साहिल मुस्लिम होता, तो क्या शमा ऐसा करतीं?
'कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी'
उन्होंने आगे लिखा- 'असली मुद्दा यह है कि जब शमा मोहम्मद में दलित समुदाय के लिए इतनी नफरत और जातिवाद भरा हुआ है तो राहुल गांधी उन्हें संरक्षण क्यों देते हैं. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता क्यों बनाया है. इसकी वजह यह है कि हम जिसे बुराई बता रहे हैं, वह कांग्रेसी बनने की कसौटी है. कांग्रेस को ऐसे लोग पसंद हैं, जो समय-समय पर दलितों और आदिवासियों को उनकी जगह याद दिलाते रहते हैं. लगातार शिकायतों के बाद भी कांग्रेस ने अभी तक शमा मोहम्मद पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे साबित होता है कि कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है.
'राहुल गांधी पीड़ित के साथ, बयान पर माफी मांगे शना'
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर प्रशांत कनोजिया ने भी पोस्ट कर शमा के बयान का विरोध किया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- शमा, आपको यह बयान वापस लेकर माफी भी मांगनी चाहिए. आप किसी भी जातिवादी शोषकों के साथ खड़ी हो सकती हैं क्योंकि आप चुनावी फायदे के लिए सामाजिक न्याय का विचार छोड़ रही हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक तरफ पीड़ित समुदाय के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस में कुछ लोग कुछ लोगों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं.
'साहिल के साथ गलत हुआ, वह सुसाइड नहीं कर सकता', IIT बॉम्बे के छात्र साहिल की दादी बोलीं
IIT बॉम्बे ने मांगी माफी, साहिल की मौत मामले में अपने पहले बयान को बताया गलत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं