विज्ञापन

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: छात्रों ने 18 मांगों पर डायरेक्टर से करवाया साइन, प्रोफेसर दूल्ला के इस्तीफे की मांग

आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल की खुदकुशी का मामला अब तूल पकड़ चुका है. प्रदर्शनकारी छात्र 18 सूत्रीय मांग के प्रदर्शन में कॉलेज के डायरेक्टर शिरीष केदारे से मिले हैं.

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: छात्रों ने 18 मांगों पर डायरेक्टर से करवाया साइन, प्रोफेसर दूल्ला के इस्तीफे की मांग
IIT बॉम्बे सुसाइड केस में छात्रों की 18 मांगें
मुंबई:

IIT बॉम्बे में एक छात्र की खुदकुशी का मामला अब काफी तूल पकड़ चुका है. साथी छात्र की मौत के बाद कॉलेज के विद्यार्थी भड़के हुए हैं और 18  सूत्री मांग पर अड़े हुए हैं. छात्रों ने अपनी मांगों पर कॉलेज के डायरेक्टर शिरीष केदारे से हस्ताक्षर करवाया है. इस बीच, IIT बॉम्बे एक्स पर एक ताजा पोस्ट में अपने पूर्व के किए गए पोस्ट को लेकर माफी मांगी है. संस्थान ने लिखा है कि हम अपने पहले के दिए गए बयान के लिए माफी मांगते हैं. घटना के विवरण और उससे संबंधित परिस्थितियों की अभी जांच की जा रही है. आईआईटी ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ही मौत से पहले की घटनाओं के बारे में जानकारी देना या उसका बारे में बताना अनुचित था. 

मृत छात्र साहिल वाकोडे को इंसाफ दिलाने के लिए विद्यार्थी लगातार मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो डायरेक्टर और डीन को इस्तीफा दे दें. गौरतलब है कि कल देर रात प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को सस्पेंड कर दिया गया है. 

छात्रों की मांग हैं कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी संबंधित लोगों पर कार्रवाई हो. इसके अलावा साहिल को बदनाम करने के मामले में आईआईटी बॉम्बे से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की जा रही है. निदेशक, डीन स्टूडेंड अफेयर्स , डीन एकेडमिक प्रोग्राम और साहिल के विभाग के एचओडी के साथ 22 सितंबर से पहले 'ओपन हाउस' आयोजित करने की मांग छात्र कर रहे हैं. 

छात्र मांगों पर अमल न होने की स्थिति में निदेशक, डीन स्टूडेंड अफेयर्स , डीन एकेडमिक प्रोग्राम से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं.  साहिल की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने की भी मांग है.

इस समिति में प्रोफेसरों, छात्र प्रतिनिधियों और बाहरी विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग की जा रही है.  जांच की अंतरिम रिपोर्ट 30 सितंबर तक पेश करने की मांग की जा रही है.  इसके अलावा अंतिम रिपोर्ट 15 अक्टूबर से पहले सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है. IIT बॉम्बे में हाल ही में जान गंवाने वाले चार छात्रों के परिवारों को उचित और तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग भी शामिल है. संबंधित परिवारों को संस्थान की ओर से लगातार मदद दिए जाने की भी छात्रों ने मांग की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bomaby, Prof Suryanarayana Doolla, Prof Suryanarayana Doolla Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com