विज्ञापन

सिंगरौली में पत्नी-प्रेमी की साजिश: गुजरात से लौटे पति की पत्थर से कुचलकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली में गुजरात से लौटे युवक की हत्या का खुलासा. पुलिस के मुताबिक पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक साथी ने मिलकर पति की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया. तीनों आरोपी गिरफ्तार.

सिंगरौली में पत्नी-प्रेमी की साजिश: गुजरात से लौटे पति की पत्थर से कुचलकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
गुजरात से लौटा पति, पत्नी-प्रेमी ने रच दी मौत की साजिश: 4 दिन बाद खुला कत्ल का राज

Singrauli Murder Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड (Murder Case) सामने आया है. गुजरात से अपने गांव लौटे एक युवक की हत्या उसकी पत्नी, कथित प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर कर दी. आरोप है कि प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसे शराब पीने के बहाने सुनसान स्थान पर बुलाया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद शव को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे फेंक दिया गया ताकि मामला दुर्घटना या सामान्य मौत का लगे. हालांकि पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया. मामले में पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हाईवे किनारे मिला था शव, हत्या की आशंका से शुरू हुई जांच

सिंगरौली पुलिस के मुताबिक 21 जून को चितरंगी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. मृतक की पहचान भारी गांव निवासी रघुनाथ उर्फ सरजू खैरवार (38) के रूप में हुई. शव के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.

Singrauli Murder Case: घटना की जानकारी देती पुलिस

Singrauli Murder Case: घटना की जानकारी देती पुलिस

जांच में पत्नी पर गया संदेह

जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, संदेह की दिशा बदलने लगी. मृतक की पत्नी रामकली से पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी तथ्य सामने आए. पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसके बाद जब तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को खंगाला गया तो मामला प्रेम प्रसंग और सुनियोजित हत्या की साजिश तक पहुंच गया. पूछताछ में सामने आए तथ्यों ने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया.

गुजरात में मजदूरी करता था मृतक

पुलिस के अनुसार रघुनाथ उर्फ सरजू खैरवार रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से गुजरात में काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी रामकली की नजदीकियां गांव के ही रहने वाले नीरज कुमार शाह (23) से बढ़ गईं. दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध स्थापित हो गए. जांच में सामने आया कि दोनों अपने रिश्ते में रघुनाथ को सबसे बड़ी बाधा मानते थे. इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई.

Singrauli Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Singrauli Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पति के लौटते ही बनाई हत्या की योजना

पुलिस जांच के मुताबिक जैसे ही रामकली और नीरज को जानकारी मिली कि रघुनाथ गुजरात से वापस गांव लौट आया है, उन्होंने अपने मंसूबों को अंजाम देने की तैयारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि 19 जून को रघुनाथ गांव पहुंचा था और अपने ससुराल क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान उसे जाल में फंसाने की योजना बनाई गई.

शराब पीने के बहाने सुनसान स्थान पर बुलाया

पुलिस के अनुसार नीरज कुमार शाह और उसका साथी सूरज सिंह गोंड (22) रघुनाथ को शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए. वे उसे राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचे. आरोप है कि वहां पहले से हत्या की पूरी योजना तैयार थी. मौका मिलते ही दोनों आरोपियों ने बड़े पत्थर से रघुनाथ के सिर पर हमला कर दिया. लगातार किए गए वारों से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया. पुलिस के मुताबिक शव को हाईवे किनारे एक बड़े पत्थर के पीछे फेंक दिया गया ताकि घटना दुर्घटना अथवा अज्ञात कारणों से हुई मौत प्रतीत हो. लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पुलिस की गहन जांच ने आरोपियों की पूरी साजिश बेनकाब कर दी.

Singrauli Murder Case: NDTV से बात करते पुलिस अधिकारी

Singrauli Murder Case: NDTV से बात करते पुलिस अधिकारी

पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने बताया कि जांच और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी रामकली, उसके कथित प्रेमी नीरज कुमार शाह और सहयोगी सूरज सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली है.

अदालत में पेश, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब से रची जा रही थी और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : रुक जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा; तहसीलदार से बोला रेत माफिया, शिवपुरी में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम को धमकी

यह भी पढ़ें : CDV का खतरा: ग्वालियर जू में शावक आइसोलेट, बाघ-शेर पर 24 घंटे निगरानी; कान्हा में बाघों की मौत के बाद अलर्ट

यह भी पढ़ें : प्रसव पीड़ा में 4 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती, गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस; ओडिशा के खैरपुट में 'विकास' गायब

यह भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना में फिर होगा रजिस्ट्रेशन, 15 दिन में खुल सकता है पोर्टल; इन महिलाओं को मिलेगा मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singrauli Murder Case, Wife Lover Murder Case, Singrauli News, MP News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com