अजय कुमार पटेल
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : बिश्नोई गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस, ऑडियो क्लिप से खुलेगा राज?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सामने आई कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप की जांच की जाएगी. दिल्ली, पंजाब और राजस्थान पुलिस के पास मौजूद बिश्नोई गैंग के वॉयस सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा.
- अक्टूबर 21, 2026 14:19 pm IST
- Reported by: रुत्तिक गणकवर, Written by: अजय कुमार पटेल
-
एबिये बाजार पर ड्रोन हमला, 153 लोगों की मौत; सूडान के बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित एबिये क्षेत्र के अमिएत मार्केट पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई. ईंधन डिपो में लगी आग के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
- अक्टूबर 21, 2026 13:37 pm IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
दशहरे पर कोल्हापुर महालक्ष्मी के दर्शन कर लौट रहे 7 दोस्तों के साथ हादसा; स्कॉर्पियो-ट्रक टक्कर में 4 की मौत
दशहरे पर मां महालक्ष्मी के दर्शन करने निकले 7 दोस्तों को क्या पता था कि घर वापसी का सफर आखिरी साबित होगा. कोल्हापुर से लौटते समय स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
- अक्टूबर 21, 2026 12:46 pm IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
हरिद्वार जाने से पहले ये खबर देख लें... वरना होना पड़ेगा निराश
हर की पौड़ी पहुंचने के बाद जब श्रद्धालुओं ने गंगा की मुख्य धारा में कम पानी देखा तो कई लोग हैरान रह गए. 20 दिनों के लिए बंद की गई गंग नहर का असर अब सीधे धार्मिक अनुष्ठानों और गंगा स्नान पर दिखाई दे रहा है.
- अक्टूबर 21, 2026 12:07 pm IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
जियो का IPO खुला, जानिए कितना हुआ सब्सक्राइव, क्या है एक्पर्ट्स की राय
50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों वाली जियो अब शेयर बाजार में उतर चुकी है. ₹30,213 करोड़ के इस मेगा IPO को भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम माना जा रहा है. सवाल यह है कि क्या Jio IPO निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन देगा या लंबे समय के निवेश का बड़ा अवसर साबित होगा?
- अक्टूबर 21, 2026 11:53 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
1959 हॉट स्प्रिंग के शहीदों को अमित शाह का सैल्यूट; CRPF-कोबरा यूनिट की तारीफ, बोले- पुलिस सेवा सबसे कठिन
राष्ट्रीय पुलिस स्मरण दिवस पर अमित शाह ने कहा कि कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति का माहौल है. उन्होंने CRPF, CoBRA और छत्तीसगढ़ पुलिस के योगदान की सराहना की.
- अक्टूबर 21, 2026 10:11 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
टाइगर श्रॉफ पर हमला, निशाने पर थे सलमान खान; घर की हुई थी रेकी, अब गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और सख्त
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसका असर अब सलमान खान की सुरक्षा पर भी दिख रहा है. बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कमांडो तैनात किए गए हैं.
- अक्टूबर 21, 2026 10:07 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
फ्रांस की सड़काें पर लग्जरी ब्रैंड्स; प्रदर्शनकारियों ने Louis Vuitton-Dior समेत कई स्टोर लूटे, अरबों का नुकसान
पेरिस और मार्सेई समेत कई फ्रांसीसी शहरों में हिंसक प्रदर्शन और लूटपाट हुई. Louis Vuitton, Dior, Hermès, Ralph Lauren सहित कई बड़े ब्रांड्स निशाने पर रहे. बीमा नुकसान 1 अरब यूरो से अधिक पहुंचने का अनुमान है.
- अक्टूबर 21, 2026 08:43 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
पांच पीढ़ियां देख चुकीं कामिले मारा 117 साल की उम्र में भी फिट और खुश; बताया लंबी उम्र का राज
अल्बानिया की 117 वर्षीय कामिले मारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला होने की दावेदार हैं. पांच पीढ़ियां देख चुकीं मारा आज भी सक्रिय जीवन जी रही हैं और उनकी कहानी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
- अक्टूबर 21, 2026 07:35 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
शिवा शर्मा हत्याकांड: 11 दिन, नेपाल से नागपुर बदले कई शहर; 200 CCTV कैमरे खंगाल श्रद्धा तक ऐसे पहुंची पुलिस
शिवा शर्मा हत्याकांड में वांछित श्रद्धा दुबे को 11 दिन बाद नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. यूपी STF और पुलिस ने 200 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई.
- अक्टूबर 21, 2026 06:30 am IST
- Reported by: विवेक शाही, Edited by: अजय कुमार पटेल
-
दिल्ली की हवा साफ करने के लिए 104 करोड़ का प्लान; 40 हॉटस्पॉट्स पर निजी कंपनियों को ठेका, पेमेंट की शर्त सख्त
दिल्ली सरकार ने 104 करोड़ रुपये की योजना के तहत 40 स्थानों पर निजी कंपनियों को प्रदूषण कम करने की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. खास बात यह है कि कंपनियों को सिर्फ मशीनें लगाने के लिए नहीं, बल्कि इस शर्त पर खरा उतरने पर ही भुगतान किया जाएगा.
- अक्टूबर 21, 2026 05:46 am IST
- Reported by: इशिका वर्मा, Written by: अजय कुमार पटेल
-
खुद बॉलीवुड से जुड़े लोग फ़िल्मी हस्तियों की मुखबिरी करते हैं; फ़िल्म हस्तियों की जानकारी गैंगस्टर तक पहुंचाई
90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता कितना गहरा था? पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने ऐसे किस्से सुनाए हैं जो फिल्मी दुनिया की एक अलग तस्वीर दिखाते हैं.
- अक्टूबर 20, 2026 12:01 pm IST
- Reported by: जीतेंद्र दीक्षित, Written by: अजय कुमार पटेल
-
चमत्कार! केरलम में हजारों फीट ऊंची पहाड़ी से सीधे झील में गिरा यूपी का डॉक्टर, बच गई जान
केरल के वागामोन में उत्तर प्रदेश का 28 वर्षीय डॉक्टर पहाड़ी रास्ते से फिसलकर करीब 800 फीट नीचे गिर गया. पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद फायर एंड रेस्क्यू टीम ने सफल अभियान चलाकर उसकी जान बचा ली.
- अक्टूबर 20, 2026 10:30 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल
-
कौन हैं रुक्सीना? लाड़मका पंचायत चुनाव में हर तरफ हो रही चर्चा, तीन बार जीत चुकीं, अब फिर ठोकी ताल
तीन बार चुनाव जीत चुकीं रुक्सीना एक बार फिर मैदान में हैं. गांव की महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता, लगातार जनसंपर्क और चौथी जीत की तैयारी ने लाड़मका पंचायत चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है. आखिर कौन हैं रुक्सीना और क्यों उनके नाम की इतनी चर्चा हो रही है?
- अक्टूबर 20, 2026 10:00 am IST
- Reported by: अकरम दीन खान, Written by: अजय कुमार पटेल
-
अखिलेश के गढ़ में सपाई गायब; PDA सम्मेलन में कुर्सी खाली रहने पर एक्शन, जिलाध्यक्ष हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग
कन्नौज में PDA सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए जिलाध्यक्ष कलीम खान को पद से हटा दिया और पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया.
- अक्टूबर 20, 2026 09:23 am IST
- Written by: अजय कुमार पटेल