विज्ञापन

कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम दिलाएंगे केतन अग्रवाल को न्याय

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीड़त परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई का भी आदेश दिया.

कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम दिलाएंगे केतन अग्रवाल को न्याय
वकील उज्जवल निकम लड़ेंगे केतन अग्रवाल का केस. (NDTV)
  • मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम अब केतन अग्रवाल का केस लड़ेंगे
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केतन हत्या मामले में फास्ट-ट्रैक ट्रायल का आदेश दिया है
  • उज्जवल निकम को केतन अग्रवाल केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है
मुंबई:

मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले सीनियर वकील उज्जवल निकम अब पुणे के केतन अग्रवाल को न्याय दिलाएंगे. केतन का केस अब उज्जवल निकम लड़ेंगे. केतन की हत्या मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फास्ट-ट्रैक ट्रायल का आदेश दिया है. वहीं उज्ज्वल निकम को स्पेशल प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है. बता दें कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की थी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. इस दौरान उन्होंने तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई का आदेश भी दिया. सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम को आधिकारिक तौर पर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है और उन्होंने इसके लिए सहमति दे दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केतन अग्रवाल का केस

केतन के परिवार ने मामले में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत मान लिया. साथ ही लॉ एंड ज्यूडिशियरी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को इसे लेकर निर्देश भी जारी किए. सीनियर वकूील उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी.

उज्जवल निकम ने आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाया

26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने का काम वकील उज्जवल निकम ने किया खा. आतंकी को फांसी दिलने वाले वकील अब केतन को भी न्याय दिलवाने के लिए केस लड़ेंगे. बता दें कि केतन की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल पर लगा है. आरोप है कि उसने लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-सिया-चेतन से उतरा प्यार का बुखार, केतन मर्डर केस में एक-दूसरे को ठहरा रहे कसूरवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Murder Case, Lohagarh Fort In Pune, Ketan Agarwal Death Mystery, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Siya Goyal And Ketan Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com