उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके मंत्रिमंडल के अन्य साथियों ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) में हिस्सा लिया और योगासन किया. मुख्यमंत्री ने सुबह राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग प्राणायाम किया. मुख्यमंत्री के साथ नौकरशाहों और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योग किया. योगी आदित्यनाथ ने योग करते अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में 75,000 स्थानों पर योग किया गया. मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश के पांच करोड़ से अधिक लोग इन योग कार्यक्रमों में शामिल हुए और योग किया.''
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लक्ष्य संपूर्ण मानवता को आध्यात्मिक शांति और आरोग्य उपलब्ध कराने वाले योग के साथ जोड़ना है. इसी भावना के साथ आज लखनऊ के राजभवन में आयोजित इस विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम में आदरणीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ हिस्सा लिया.'' उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में रेसिडेंसी में इसी तरह के एक कार्यक्रम में अधिकारियों और प्रख्यात हस्तियों के साथ हिस्सा लिया. अन्य मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के संगम नोज पर आयोजित एक विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फतेहपुर सिकरी में ऐतिहासिक पंच महल में समाज के सभी वर्गों के साथ योग किया. इस अवसर पर फतेहपुर सिकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर भी मौजूद थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित सरस्वती घाट पर ब्रिगेडियर अजय पासबोला की अगुवाई में सेना के जवानों और अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट के साथ योगाभ्यास किया.
इसे भी पढ़े : International Yoga Day: यात्रियों ने ट्रेन के अंदर ही किया योग, अब रहेंगे हमेशा निरोग
Yoga Guide For Beginners: ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए कैसे करें योग? यहां जानें सही तरीका
इसे भी देखें : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस समारोह में लिया हिस्सा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं