विज्ञापन

गेट खुला और चल पड़ी लिफ्ट... बाल-बाल बची शख्स की जान, VIDEO देख आप भी सिहर उठेंगे

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वत्सल पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे. जैसे ही उन्होंने पहला पैर बाहर रखा, वैसे ही वो पूरी तरह बाहर आने वाले थे, तभी अचानक लिफ्ट ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी. इससे उनका शरीर बाहर की ओर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े. 

गेट खुला और चल पड़ी लिफ्ट... बाल-बाल बची शख्स की जान, VIDEO देख आप भी सिहर उठेंगे
लिफ्ट हादसे का यह वीडियो देख सहम रहे लोग.
  • गुजरात के वलसाड में सरदार हाईट्स की साबरमती बिल्डिंग में सुबह एक बड़ा लिफ्ट हादसा हुआ.
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट से बाहर निकलते ही लिफ्ट तेजी से ऊपर चली गई.
  • लिफ्ट के अचानक चलने से वत्सलभाई का शरीर बाहर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Lift Accident Viral Video: गुजरात के वलसाड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में सुबह-सुबह एक बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया. इस हादसे का डरावना सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है, जो अब वायरल हो रहा है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स के लिफ्ट के बाहर निकलते ही अचानक लिफ्ट बड़ी तेजी से ऊपर की ओर चल पड़ी. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे शख्स की पहचान वत्सलभाई पंचाल के रूप में हुई है. जो सरदार हाईट्स में ही रहते हैं. 

पैर बाहर निकालते ही तेजी से ऊपर चल पड़ी लिफ्ट

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे. जैसे ही उनका एक पैर बाहर निकला और वे पूरी तरह बाहर आने वाले थे, तभी अचानक लिफ्ट ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी. इससे उनका शरीर बाहर की ओर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े. 

वीडियो देखकर लगता है कि बस कुछ सेकंड का फासला था नहीं तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल जाते.

लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं, हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनकी जान सुरक्षित है. फिलहाल इस हादसे ने ऊंची इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें - गुब्बारे के साथ लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद उठी आग की ऊंची लपटें, खौफनाक VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com