विज्ञापन

PICS: ईरान में 165 बच्चियों की कब्र देख ट्रंप की भतीजी भी सन्न, पूछा- कोई है जो इसे जस्टिफाई करे?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी एल ट्रम्प ने इन तस्वीरों के जरिए सवाल उठाया है. डोनाल्ड ट्रम्प की भतीजी मैरी एल ट्रम्प ने ईरान के मिनाब स्कूल पर हमले में मारी गई बच्चियों के लिए तैयार की गई कब्रों वाले कब्रिस्तान की तस्वीर की रि-पोस्ट करते हुए लिखा- 'मैं किसी को भी इसे सही ठहराने की चुनौती देती हूं.'

PICS: ईरान में 165 बच्चियों की कब्र देख ट्रंप की भतीजी भी सन्न, पूछा- कोई है जो इसे जस्टिफाई करे?
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गई 165 बच्चियों के कब्र.
  • ईरान के मिनाब में अमेरिकी और इजरायली हमले में प्राइमरी स्कूल की 165 बच्चियों की मौत हुई.
  • इन मासूम बच्चियों को बुलडोजर से खोदे गए 165 कब्रों में दफनाया गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भतीजी मैरी एल ट्रम्प ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे सही ठहराने की चुनौती दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran War: साथ में पढ़ने वाली वो 165 बच्चियां, जो साथ-साथ खेलती थी, अपने सपनों में रंग भरती थी, अब कब्र की ठंडी खामोशी में सो चुकी हैं. शनिवार को इजरायल, अमेरिका के हमले में दक्षिणी ईरान के मिनाब में स्थित प्राइमरी स्कूल (Minab school) में पढ़ने वाली 165 बच्चियों को मंगलवार को दफनाया गया. बुलडोजर के खोदे गए 165 कब्रों में इन सभी बच्चियों को दफनाया गया. बच्चियों के अंतिम संस्कार की जो तस्वीरें-वीडियो सामने आई हैं, उसे इस जंग की सबसे क्रूर तस्वीरें कही जा रही है. बुलडोजर से खोदे गए कब्रों में जब इन बच्चियों दफनाया जा रहा था, तब वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम थी. इन तस्वीरों को देखकर अब पूरी दुनिया की आखें नम हो रही होगी. लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं आखिर इन बच्चों को क्या कसूर?

ट्रंप की भतीजी ने भी उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी एल ट्रम्प ने इन तस्वीरों के जरिए सवाल उठाया है. डोनाल्ड ट्रम्प की भतीजी मैरी एल ट्रम्प ने ईरान के मिनाब स्कूल पर हमले में मारी गई बच्चियों के लिए तैयार की गई कब्रों वाले कब्रिस्तान की तस्वीर की रि-पोस्ट करते हुए लिखा- 'मैं किसी को भी इसे सही ठहराने की चुनौती देती हूं.' 

दरअसल ईरान के मिनाब स्कूल में मारी गई 165 बच्चियों की कब्र की तस्वीरें देख पूरी दुनिया सन्न है. इस बीच ट्रंप की भतीजी ने इस तस्वीर पर चुनौती देते कहा कोई है जो इसे जस्टीफाई करे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी का एक्स पोस्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी का एक्स पोस्ट.

ईरान के विदेश मंत्री बोले- ट्रंप के बचाव का वादा असल में ऐसा दिखता है

मिनाब के स्कूल पर हुए हमले में मारी गई बच्चियों के लिए खोदी गई कब्रों की तस्वीर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी शेयर की है. 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लिखा, "ये कब्रें उन 160 से ज़्यादा मासूम लड़कियों के लिए खोदी जा रही हैं, जो US-इज़राइली बमबारी में एक प्राइमरी स्कूल में मारी गईं. उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए. मिस्टर ट्रंप ने जिस "बचाव" का वादा किया था, असल में वह ऐसा ही दिखता है. गाजा से लेकर मिनाब तक मासूमों की बेरहमी से हत्या की गई."

 अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गईं 165 बच्चियों के दफनाने की तस्वीरें

मिनाब के कब्र में बच्चियों को दफनाते परिजन.

मिनाब के कब्र में बच्चियों को दफनाते परिजन.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

बच्चियों को दफनाने के लिए जेसीबी से खोदी गई कब्रें

इन बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्रें एक ही जगह पर बराबर में खोदी गई. कब्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह- जगह लगाए गए निशानों के आधार पर इनको हाथ के बजाय JCB से खोदना पड़ा. ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छोटे-छोटे छेद बनाए गए हैं. लेकिन ये तो बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गई कब्रें हैं. इस तस्वीर को देखकर किसी का भी कलेजा फट उठेगा. 

मिनाब स्कूल पर हुए हमले में मारी गई बच्चियों के लिए निकली अंतिम यात्रा के दौरान का वीडियो

मिनाब के स्कूल पर हुई बमबारी कितनी भीषण थी, उसका अंदाजा इस वीडियो से लगता है


यह भी पढ़ें - अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के जिस स्कूल में हुई 165 बच्चियों की मौत, हिला देगा वहां का VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com