विज्ञापन

होली 2026 पर स्कूलों की छुट्टी का कन्फ्यूजन, जानिए 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे स्कूल?

होली 2026 को लेकर स्कूलों की छुट्टियों पर कन्फ्यूजन बना हुआ है. अलग अलग राज्यों में अलग अलग अपडेट सामने आ रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों उलझन में हैं. ऐसे में सभी को अपने स्कूल से सही जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

होली 2026 पर स्कूलों की छुट्टी का कन्फ्यूजन, जानिए 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे स्कूल?
होली पर स्कूलों की छुट्टी कब है

Holi Holiday Confusion 2026: होली 2026 को लेकर इस बार स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के बीच जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ है. कोई पूछ रहा है स्कूल 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को, तो कोई सोशल मीडिया पर अलग अलग तारीखें शेयर कर रहा है. इसी बीच सरकारी आदेश ने उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दे दी है. लेकिन दूसरे राज्यों में अब भी सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में आखिर किस दिन स्कूल बंद रहेंगे और कहां क्या फैसला हुआ है, आइए आसान भाषा में पूरी अपडेट जानते हैं.

उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी कब?

उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य के स्कूल 2 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेंगे. यानी होलिका दहन और रंग वाली होली दोनों को देखते हुए तीन दिन की छुट्टी रहेगी. नोएडा के स्कूल भी इसी सरकारी आदेश के अनुसार बंद रहेंगे. गाजियाबाद में शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया है कि यहां 2 से 5 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे. यानी कुछ जगह एक दिन ज्यादा छुट्टी भी मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में अभी स्थिति साफ नहीं

मध्य प्रदेश और राजस्थान में अभी तक छुट्टियों को लेकर कोई पक्का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि कहा जा रहा है कि राजस्थान में 2 और 3 मार्च को स्कूल बंद रह सकते हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वो अपने स्कूल से सीधे संपर्क में रहें ताकि आखिरी समय पर किसी तरह की परेशानी न हो.

कश्मीर यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं आगे बढ़ाईं

होली के बीच कश्मीर यूनिवर्सिटी ने 2 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ा दी हैं. नई तारीखें जल्द बताई जाएंगी. इससे साफ है कि अलग अलग राज्यों में अलग अलग फैसले लिए जा रहे हैं. फिलहाल अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं तो छुट्टियां तय हैं. बाकी राज्यों के स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से जानकारी लेते रहना चाहिए ताकि होली का मजा बिना टेंशन के लिया जा सके.

Delhi Sarvodaya Vidyalaya Admission: नर्सरी और कक्षा 1 के दाखिले आज से शुरू, जानें क्या है एडमिशन क्राइटेरिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2026, Holi School Holiday, Uttar Pradesh School Holiday Status, Noida Schools, School Close Udpate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com