Mental Health Day 2021: दुनिया में हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day 2021) मनाया जाता है. वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से जुड़ी बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां बच्चों को भी अपना शिकार बना रही हैं. दुनिया में सात में से एक बच्चा किसी न किसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है. साथ ही इस चुनौती को कोविड 19 (Covid-19) ने और बढ़ा दिया है. यूनिसेफ (UNICEF) की स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन रिपोर्ट (State of the World''s Children Report) ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत नजर डाली है.
रिपोर्ट 21वीं सदी में बच्चों, किशोरों और उनकी देखभाल करने वालों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक नजर डालती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 महामारी का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक असर पड़ा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि डॉ यास्मीन अली हक ने कहा, "रिपोर्ट कहती है कि वैश्विक स्तर पर सात बच्चों में से एक को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और कोविड -19 ने इसे बढ़ा दिया है. हमने देखा है कि समस्याएं होने के बावजूद बच्चे इसके बारे में बात करने में सहज नहीं हैं."
उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि सभी को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करने और इसे समाज से दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा, "हमें बच्चों, वयस्कों और युवाओं को उनकी चिंता, अवसाद और बुरे विचारों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि हम उनकी मदद कर सकें. इसे दूर करना एक बहुत बड़ा मुद्दा है."
यह रिपोर्ट एक फोन कॉल सर्वे पर आधारित है, जो 21 देशों में किया गया. इसके जरिये यह 21 हजार बच्चों और वयस्कों तक पहुंचा गया. रिपोर्ट उपलब्ध डाटा और उन विशेषज्ञों के नजरिये पर आधारित है, जो बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से जुड़े हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* World Mental Health Day 2021: आपनी मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए 5 सबसे आसान और प्रभावी तरीके
* World Mental Health Day 2021: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में वह सब कुछ जो हर किसी को जानना चाहिए
* World Mental Health Day: मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं ये 5 चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं