विज्ञापन

ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट

27 अक्तूबर को वेलिंगटन में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. जब से दूसरा टी20 मैच खत्म हुआ है, तब से भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर फिर से बातें शुरू हो गई है.

ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट
ईशान किशन हुए बाहर तो क्या गंभीर बदलेंगे प्लान (IND vs NZ)
NDTV

दूसरे टी-20 में भले ही वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि गौतम गंभीर तीसरे टी-20 में वैभव को एक और मौका दे सकते हैं. दैनिक जागरण के रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी-20 से भी बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईशान दाएं पैर की मांसपेशियों से परेशान चल रहे और समय रहते उनका पूरी तरह से फिट होना मुश्किल है जिसके कारण उन्हें तीसरे मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि तीसरे मैच में वैभव को खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा. बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब 27 अक्तूबर को वेलिंगटन सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. 

क्या गंभीर सुधारेंगे अपनी गलती

अब अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो क्या कोच गंभीर वैभव को नंबर 3 पर खेलाने की जो रणनीति बनाई है, उसपर फिर से सोचने का काम करेंगे. क्योंकि वैभव के लिए नंबर 3 पर खेलना पहला अनुभव था जिसके कारण उनके ऊपर दबाव साफ नजर आया था. दूसरी ओर सैमसन नंबर 3 पर भी खेल चुके हैं और उनके पास नंबर 3 पर खेलने का अनुभव भी है. टी-20 इंटरनेशनल में संजू ने 7 पारियों में बल्लेबाजी की है और 100 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. वहीं, वैभव ने पहली बार नंबर 3 पर बैटिंग है जिसमें वो असफल रहे हैं. 

अभिषेक-वैभव ओपनर !

हालांकि यदि ईशान नहीं खेलते हैं तो अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनर के तौर पर तीसरे टी-20 में आजमाया जा सकता है. .बता दें कि जब दूसरा टी20 मैच खत्म हुआ था तो कोच गंभीर ने काफी देर तक मैदान पर संजू सैमसन से बात की थी जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गंभीर ने शायद संजू को तीसरे टी20 में नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए तैयार करने के लिए कहा है. अब एक बार फिर प्लेइंग इलेवन के बैटिंग ऑर्डर को लेकर बहस तेज हो गई है. 

यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर

यह भी पढ़ें | 3 शब्दों में जीत लिया पूरी टीम का दिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की फाइट देख गंभीर ने किया पोस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com