- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है.
- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है.
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ने लौटते मॉनसून को फिर से एक्टिव कर दिया है. जिससे उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से लेकर राजस्थान, यूपी तक कई जिलों झमाझम बारिश हुई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी 25 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है. यहां सुबह और रात के वक्त ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने रविवार के दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बीती रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा. जिससे सुबह के वक्त तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ गया है. मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-NCR में अब सर्दियों की शुरुआत अधिकारिक तौर पर होने लगी है. आज का न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से बढ़ते प्रदूषण पर भी हल्की रोक लग सकती है. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 को पार कर गया था. जिससे सुबह के वक्त हल्की धुंध देखी जा रही थी. लेकिन बारिश के बाद इसमें भी गिरावट के संकेत हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कराएगा बारिश
बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. यह सिस्टम आने वाले दिनों में और मजबूत होगा. यह तेजी से उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की तरफ बढ़ सकता है. इस मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का 'ऑरेंज और येलो अलर्ट' जारी किया गया है. चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में आज सुबह से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल और कर्नाटक तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
The Depression over Eastcentral and adjoining Southeast Bay of Bengal moved southeastwards with speed of 8 kmph during past 6 hours, lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 24th October, 2026 over the same region, near Latitude 15.5°N and Longitude 91.0°E, about 470 km north-northwest of Sri Vijaya Puram (Andaman Islands), 860 km east-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 950 km east-southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 1060 km east of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 1130 km east of Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move nearly southwards, intensify into a Deep Depression and then gradually recurve west-northwestwards over the Eastcentral & adjoining Southeast Bay of Bengal on 25th October, 2026. Continuing to move west-northwestwards, it is very likely to intensify further into a cyclonic storm over the Eastcentral & adjoining Westcentral Bay of Bengal by 26th October morning, and into a severe cyclonic storm over westcentral Bay of Bengal around morning of 27th October, 2026. Thereafter, it is very likely to move northwestwards, intensify further into a very severe cyclonic storm and reach Westcentral Bay of Bengal near Andhra Pradesh coast around morning of 28th October, 2026. It is very likely to cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28th October, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2026
अगले 3 दिन का मौसम
- तमिलनाडु, केरलम, ओडिशा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.
- दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज होगी.
- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा.
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 3 दिनों तक तेज बर्फबारी होने की संभावना है.
यूपी, बिहार, राजस्थान में बढ़ने लगी ठंड
यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. यहां से मॉनसून पूरी तरह से विदा हो चुका है. इन राज्यों में आज मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना रहेगा, दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहेगा. हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों और खुले मैदानों में ठंड का असर शहरों की तुलना में अधिक महसूस हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ता जाएगा.
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बर्फबारी का अलर्ट जारी है. ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई हल्की बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा दी है. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते और नवंबर के पहले सप्ताह से इन मैदानी राज्यों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की संभावना है. क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाओं का असर मैदानी राज्यों तक आ रहा है.
अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मौसम के दो रंगों वाला रहेगा. उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन यहां तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ता जाएगा. वहीं दक्षिण से लेकर उत्तर पश्चिम तक कही-कही बारिश का दौर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी रहेगा. जिससे यहां भी तापमान में गिरावट रहेगी. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड का असर अब तेज होना शुरू होगा.
ये भी पढे़ंः हरिद्वार में सूखी गंगा की धारा, लोगों में खजाना ढूंढने की मची होड़, जानिए क्यों हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं