विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2021

World Mental Health Day: मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं ये 5 चीजें

World Mental Health Day 2021: हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. अनहेल्दी खान-पान भी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए कुछ चीजों से दूरी बना के रखें.

World Mental Health Day: स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है.
  • शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है.
  • अनहेल्दी खान-पान भी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है.
  • नमक का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

World Mental Health Day 2021:  हर साल 10 (October) अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को मेंटल हेल्थ और मानसिक बीमारियों को लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना. आज के समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं लोगों के लिए बहुत ही सामान्य अनुभव बनते जा रहे हैं. आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रेस से बचने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं. अनहेल्दी खान-पान भी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए कुछ चीजों से दूरी बना के रखें, तो चलिए हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं ये चीजेंः

1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेटः

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट बेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से हार्ट, डायबिटीज और मोटापे के अलावा मानसिक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. दिमाग को हेल्दी रखने के लिए आप सफेद ब्रेड, सफेद चावल, चीनी, सिरप, कन्फेक्शनरी फूड, स्नैक्स, पास्ता आदि का सेवन ज्यादा न करें. इनका ज्यादा सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

kit0au4o

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए आप सफेद ब्रेड, सफेद चावल, चीनी, सिरप, कन्फेक्शनरी फूड, स्नैक्स, पास्ता आदि का सेवन ज्यादा न करें.Photo Credit: iStock

2.  शराबः

शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है. अधिक शराब पीने से स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. शराब का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को कई समस्याएं हो सकती हैं और उन्हीं में से एक हैं मानसिक तनाव.

3. नमकः

नमक किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. नमक का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसका अधिक सेवन इम्यूनिटी को कमजोर बनाने के अलावा शरीर में थकान हार्ट और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है.

4. मीठी चीजेंः

मीठा खाने के शौकीन हैं तो सावधान, मीठी चीजें जैसे शुगर कैंडी, जैम, केचप, ड्रेसिंग और सॉस आदि का ज्यादा सेवन स्ट्रेस को बढ़ा सकता है. इतना ही नहीं स्ट्रेस के कारण ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है.

5. कॉफीः

कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिसे पीने से एंड्रेलाइन होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. इनकी जगह आप हर्बल चाय, पुदीना, नींबू या नारियल पानी आदि का सेवन कर सकते हैं.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Mental Health Day 2021, World Mental Health Day 2021 History, World Mental Health Day 2021 Significance, World Mental Health Day 2021 Theme, World Mental Health Day 2021 Hindi, World Mental Health Day 2021 Importance, Foods Harmful To Mental Health, Mental Health And Diet, Mental Health Awareness, Mental Health Harmful Food, Mental Health And Food, Harmful Food For Health, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, मानसिक बीमारियों, अनहेल्दी खान-पान, चिंता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com