- पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है.
- पीएम मोदी 20 नवंबर को इस मेगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का शुभारंभ करने वाले हैं.
- इस एक्सप्रेसवे के जरिए पटना से पूर्णिया का सफर महज 3 घंटे में पूरा होने वाला है.
बिहार में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म होने वाला है. 20 नवंबर को पीएम मोदी इस मेगा हाईवे के निर्माण का शुभारंभ करने वाले हैं. जो बिहार के लोगों के लिए खास साबित होगा. इस हाईवे के बनने के बाद पटना से पूर्णिया जाने में महज 3 घंटे का समय लगेगा. यह बिहार का पहला ग्रीनफील्ड नेशनल एक्सप्रेसवे है. जो बिहार की रोड कनेक्टिविटी की तस्वीर को बदलकर रख देगा. इस हाईवे के बनने से बिहार का सीमांचल और कोसी इलाका सीधा राजधानी पटना से जुड़ जाएगा. यह हाईवे कुल 9 जिलों को कवर करेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस हाईवे को फाइनल टच दिया जा चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से इस एक्सप्रेसवे को तैयार किया जाएगा. पीएम मोदी इस हाईवे का विधिवत शुभारंभ करेंगे.
पटना से पूर्णिया 3 घंटे में पहुंचेंगे
पटना से पूर्णिया की 282 किलोमीटर की दूरी तय करने में अभी 8 से 9 घंटे का समय लग जाता है. क्योंकि दोनों शहरों के बीच सफर के लिए एनएच-31 या अन्य संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है. लेकिन दोनों शहरों के बीच 6-लेन एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद पटना से पूर्णिया की दूरी मात्र 3 घंटे में ही पूरी होगी. क्योंकि यहां ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और गाड़ियां 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करेगी. यानी इस हाईवे की मदद से यात्रियों के सीधे 5 से 6 घंटे बचेंगे. यह समय की बचत आपातकालीन चिकित्सा, व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का रूट मैप
- सारण (दिघवारा से शुरू होगा)
- वैशाली
- समस्तीपुर
- मुजफ्फरपुर
- दरभंगा
- मधुबनी
- सहरसा
- मधेपुरा
- पूर्णिया
एक्सप्रेसवे की शुरुआत सारण जिले के दिघवारा में हाजीपुर-छपरा रोड NH-31 से होगी. जहां पटना से आने वाले लोग जेपी सेतु या प्रस्तावित नए पुलों के माध्यम से इस पॉइंट से जुड़ सकेंगे. 9 जिलों में 282 किलोमीटर का सफर करते हुए यह हाईवे पूर्णिया जिले के माथुर डगरुआ पॉइंट पर खत्म होगा. यह पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेस-वे होगा, इस हाईवे में अंडरपास और प्लाईओवर बनाए गए हैं, जबकि 20 से ज्यादा पुल बने हैं. ऐसे में वाहनों को शहरों के ट्रैफिक में नहीं जाना होगा.
कोसी-सीमाचंल को सबसे ज्यादा फायदा
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का सबसे ज्यादा फायदा बिहार के कोसी और सीमांचल को होने वाला है. क्योंकि यह इलाका सीधा राजधानी पटना से जुड़ जाएगा. पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा जैसा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए यह यह सड़क रीढ़ की हड्डी साबित होगी. यहां की मक्का, जूट और मखाने की खेती करने वाले किसानों की पहुंच पटना और दिल्ली के बड़े बाजारों तक बेहद आसान हो जाएगी. 20 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह प्रोजेक्ट की नींव रख देंगे.
12 हजार 052 करोड़ की लागत
282 किलोमीटर के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 12 हजार 052 करोड़ रुपए की लागत तय की गई है. पटना से समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मधेपुरा जैसे बड़े जिलों को पटना से जुड़ने में सीधी मदद मिलेगी. ऐसे में इन 6 जिलों के लिए यह प्रोजेक्ट अहम है. इस हाईवे के लिए कुल 29 प्रखंडों की जमीन अधिग्रहण होगी. जिसकी प्रक्रिया तेज हो चुकी है. बिहार की रोड कनेक्टिविटी में यह हाईवे एक अहम रौल निभाने वाला है.
ये भी पढे़ंः दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे, दिसंबर में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक एक्सप्रेसवे का 40 KM हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं