4 years ago
नई दिल्ली:
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मस्जिद कमेटी की ओर से दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में एक अहम सुनवाई होने वाली है. मस्जिद कमेटी ने याचिका में वाराणसी की अदालत के मस्जिद में सर्वे के आदेश को प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट का उल्लंघन बताया है. अब सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.