विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर के फरसेगढ़-तर्रेम में नक्सलियों के 4 स्मारक ध्वस्त, CRPF ने जंगलों में की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ और तर्रेम क्षेत्र में CRPF जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया. नीलमड़गु में 15 फीट ऊंचा स्मारक गिराया गया, जबकि पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में तीन अन्य संरचनाएं तोड़ी गईं.

Chhattisgarh: बीजापुर के फरसेगढ़-तर्रेम में नक्सलियों के 4 स्मारक ध्वस्त, CRPF ने जंगलों में की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक का अंत नजदीक आ गया है. भारत में नक्‍सल‍ियों के खात्‍मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 है. इस बीच बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में बनाए गए चार स्मारकों को ध्वस्त कर दिया है. 

यह कार्रवाई फरसेगढ़ और तर्रेम क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से नक्सली गतिविधियां सक्रिय रही हैं. फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर में तैनात Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों ने नीलमड़गु इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाया गया लगभग 15 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त कर दिया. यह स्मारक नक्सली गतिविधियों के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया था.

तर्रेम में CRPF 153 बटालियन की कार्रवाई

तर्रेम में तैनात CRPF 153 बटालियन के जवानों ने पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में बनाए गए तीन अन्य स्मारकों को भी तोड़ दिया. सुरक्षा बलों ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान इन संरचनाओं को चिन्हित कर ध्वस्त किया.

अलग-अलग इलाकों में समन्वित ऑपरेशन

सुरक्षा बलों ने फरसेगढ़ और तर्रेम क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में एक साथ अभियान चलाकर नक्सलियों के सभी चार स्मारकों को गिराया. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर असर पड़ता है और इलाके में शांति बहाली के प्रयासों को मजबूती मिलती है.

यह भी पढ़ें- Vishnu Deo Sai Birthday: सरपंच से छत्तीसगढ़ के CM तक, जन्मदिन पर जानें विष्णु देव साय की इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Breaking News, CG Breaking News, Bijapur Breaking News, Bastar News, Bastar Hindi News, Naxal Operation News, Anti Naxal Operation, CRPF 153 Battalion, CRPF Action In Bijapur, Farsegarh Police Station Area, Tarrem Naxal Area, Neelmadgu News, Peddagelur Jungle News, Kottaguda Jungle News, Naxal Memorial Demolition, Security Forces Operation, Bastar Naxal Update, Latest CG Naxal News, Bijapur Anti Naxal Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com