प्रवर्तन निदेशालय को सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करने के लिए हरी झंडी मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 24 घंटे का नोटिस देकर प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता में इनसे पूछताछ कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में कथित धन शोधन और अवैध कोयला खनन और चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकता है. दरअसल अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में नहीं बल्कि उनके गृह राज्य में पूछताछ की मांग की थी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ED कोलकाता में पूछताछ करता है तो राज्य सरकार ED का सहयोग करे. उसके अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करे. अदालत राज्य मशीनरी द्वारा किसी भी तरह की रुकावट और हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ED अफसरों के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो कोर्ट की अनुमति के बिना पुलिस कोई कठोर कार्यवाही नहीं करेगी. अदालत ने ED और MHA को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा. जस्टिस यू यू ललित की बेंच ने ये फैसला सुनाया है और अब इस मामले में 19 जुलाई को अगली सुनवाई की जानी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जमानती वारंट पर लगाई रोक
जांच एजेंसी द्वारा सम्मन का जवाब नहीं देने की शिकायत पर अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत द्वारा जारी जमानती वारंट पर भी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. रुजिरा बनर्जी बंगाल कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपियों में से एक हैं.
VIDEO: कश्मीरी पंडितों को घाटी में सता रहा डर, सुरक्षित पोस्टिंग चाहते हैं सरकारी कर्मचारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं