विज्ञापन

Market Closing: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में लौटी रौनक, एनर्जी सेक्टर के इन शेयरों ने दिखाया दम

Share Market Closing Updates: शेयर बाजार में आज रिकवरी देखी गई. 20 फरवरी 2026 को सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,814 पर और निफ्टी 105 अंक बढ़कर 25,559 पर बंद हुआ. NTPC और L&T टॉप गेनर्स रहे, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली जारी रही.

Market Closing: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में लौटी रौनक, एनर्जी सेक्टर के इन शेयरों ने दिखाया दम

Share Market Closing Updates: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए इस वीक में शानदार वापसी की है. हफ्ते के आखिरी दिन 20 फरवरी को बाजार का दबदबा देखने को मिला, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान छाई रही. ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल और घरेलू निवेशकों की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए.

बाजार का लेखा-जोखा

सेंसेक्स 316 अंकों (0.38%) की बढ़त के साथ 82,814 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी 105 अंकों की तेजी दिखाते हुए 25,559 के स्तर पर क्लोज हुआ. बाजार की शुरुआत आज हल्की गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बैंकिंग और पावर सेक्टर में आई खरीदारी ने दोपहर बाद मार्केट को रफ्तार दे दी.

Share Market Closing Updates

Share Market Closing Updates

इन शेयरों ने दिखाया दम

आज के सेशन में NTPC सबसे बड़ा गेनर रहा, जिसके शेयरों में करीब 3% की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने 2.3% की बढ़त बनाई. पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में बढ़ते निवेश की खबरों ने इन शेयरों के लिए खरीदारी का माहौल बनाया,

किन शेयरों में दिखी गिरावट?

भले ही बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, पर आईटी सेक्टर प्रेशर में दिखाई दिया. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. सबसे बड़ी बात ग्लोबल टेक डिमांड में सुस्ती के डर से आईटी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करता दिखा.

निवेशकों की नजर अब अगले हफ्ते पर

19 फरवरी की 1,200 अंकों की गिरावट के बाद आज की रिकवरी को मार्केट एक्सपर्ट शॉर्ट कवरिंग बता रहे हैं. आज की क्लोजिंग से पता चलता है कि मार्केट में 25,400 का लेवल निफ्टी के लिए एक सपोर्ट का काम कर रहा है. अगले हफ्ते बाजार इस स्तर को बनाए रखता है, तो हमें नई ऊंचाई देखने को मिल सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sensex Closing Today, Nifty 50 Update, Share Market News Hindi, Top Gaining Stocks Feb 20, Stock Market Recovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com