देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार ने 14 शहरों में कोरोना के मामले में अचानक आई तेजी का मुद्दा उठाते हुए 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर त्वरित उपाय करने का आग्रह किया है. बड़े शहरों और उसके आसपास ज्यादा संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है. सूत्रों ने कहा कि केंद्र की सलाह है कि "मृत्यु दर को बढ़ने से रोकने के लिए अभी कदम उठाएं." सूत्रों ने यह भी कहा कि दिल्ली में लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) मॉडल के विचार को पूरे देश में लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है.
दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामले में जरूर काफी तेजी देखी गई है, लेकिन गुरुग्राम, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे अन्य शहर भी इनसे बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई में बुधवार को 2,510 नए केस आए. इसमें 82 प्रतिशत का उछाल देखा गया. इसी तरह दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बुधवार को 923 कोरोना केस आए, जो मंगलवार की तुलना में 86 फीसदी अधिक है.

देखिए किस तेजी से बड़े शहरों में बढ़ रहे मामले
जिन 22 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र और दिल्ली नए स्ट्रेन से सर्वाधिक प्रभावित राज्य हैं. सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु और अहमदाबाद में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में 15 से 21 दिसंबर के बीच 194 कोरोना केस दर्ज किए है जबकि 22 से 28 दिसंबर के हफ्ते के बीच यह आंकड़ा 738 पर पहुंच गया.
READ ALSO: '...जल्द ही डेल्टा को पीछे छोड़ देगा'- तेजी से फैलते ओमिक्रॉन वेरिएंट पर बोले एक्सपर्ट्स
इसी अवधि में चेन्नई में कोरोना केस का आंकड़ा 1,039 केस से 1,720 केस, कोलकाता में 1,494 केस से 2,636 केस हो गया. बेंगलुरु में 15-21 दिसंबर के बीच 1,445 केस रिपोर्ट हुए जबकि 22 से 28 दिसबंर वाले सप्ताह में 1902 मामले सामने आए.
जिन राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं, उनमें हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं.
ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार के साथ कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत ‘येलो अलर्ट' घोषित किया. ‘येलो अलर्ट' में रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, सम-विषम के आधार पर गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने, मेट्रो ट्रेनों और बसों में आधी सीटों पर यात्रा की अनुमति जैसे प्रतिबंध शामिल हैं.
READ ALSO: WHO ने फिर चेताया- कोरोना की 'सुनामी' हेल्थ सिस्टम को ध्वस्त कर देगी
बता दें कि कुछ दिन पहले तक 6 हजार के करीब आ रहे नए कोविड केस आज 13 हजार के पार निकल गए. दूसरी ओर, कोरोना के मामलों में इस तरह की तेजी को देखते सवाल उठे रहे हैं कि क्या देश में तीसरी लहर आ सकती है.
वीडियो: देश में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में 13,154 मामले आए सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं