विज्ञापन

श्रद्धा दुबे और शिवा का CCTV: रात के एक बजे, हाथों में हाथ और साथ में एक और लड़की; मौत से पहले का VIDEO

Lucknow Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज है. वीडियो में रात के एक बजे श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा कहीं पार्टी करते नजर आ रहे हैं.

नए वीडियो में श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा सीढ़ियों पर हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं.
NDTV
  • लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में 9 अक्टूबर को बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी.
  • श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ में पूछताछ की जा रही है.
  • आरोपी श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा का 4 अगस्त का वीडियो सामने आया है जिसमें वे पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं.
लखनऊ:

Shradha Dubey Shiva Sharma Video: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में कई दिनों की फरारी के बाद यूपी पुलिस ने नागपुर ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर को गिरफ्तार किया था. अभी पुलिस टीम इन तीनों से पूछताछ कर रही है. इस बीच श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा एक साथ नजर आ रहे हैं. इन दोनों के साथ एक और लड़की भी नजर आ रही है. वीडियो में श्रद्धा दुबे ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी नजर आ  रही है. श्रद्धा दुबे का हाथ शिवा शर्मा के हाथों में नजर आता है. 

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो शिवा शर्मा की मौत से पहले का है. यह सीसीटीवी फुटेज 4 अगस्त 2026 का है. वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों रात में एक बजे साथ में पार्टी करने जाते दिख रहे हैं. दोनों साथ में श्रद्धा के साथ एक लड़की भी मौजूद है. 

9 अक्टूबर को अपार्टमेंट की बालकनी से गिरा था शिवा शर्मा

मालूम हो कि शिवा शर्मा लखनऊ में कैफे चलाता था. बीते 9 अक्टूबर को हजरतगंज थाना क्षेत्र के बालू अड्डा इलाके में एक अपार्टमेंट की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरने से उसकी मौत हो गई थी. शिवा की मौत के मामले में उसकी मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि शिवा को प्रताड़ित करने और पीटने के बाद बालकनी से फेंका गया.

नागपुर से गिरफ्तार की गई थी श्रद्धा दुबे

शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे फरार हो गई थी. शुरुआत में उसके नेपाल भागने की बात सामने आई थी. बात में कई दिनों बाद मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया था. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

श्रद्धा के मोबाइल फोन की हो रही फॉरेंसिक जांच

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर पूछताछ की गई.

उन्होंने कहा कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई है और उनके पास से बरामद दो मोबाइल फोन एवं अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य मोबाइल नंबरों की भी पहचान कर रही है.

10 दिनों तक आरोपियों की किसने की मदद, पुलिस कर जांच

विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरार रहने के दौरान पिछले 10 दिनों में आरोपियों को किसने मदद दी और वे कहां-कहां ठहरे थे. उन्होंने कहा कि मदद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत कुमार भारती की अदालत में पेश किया गया. इससे पहले हजरतगंज थाने में उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और फिर मेडिकल कराया गया.

श्रद्धा ने कहा था- शिवा ने सुसाइड किया

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में श्रद्धा ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि शिवा ने खुद बालकनी से छलांग लगाई थी. उसने शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने और आत्महत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें - शिवा मर्डर केस : लग्जरी लाइफ जीने वाली श्रद्धा जेल में बदल रही करवटें, रात को खाने में मिली उड़द डाल और आलू-मेथी की सब्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Dubey, Shraddha Dubey Lucknow, Shraddha Dubey Video, Shiva Sharma, Shiva Sharma Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com