ओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ के बीच देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में एक बार फिर से तेजी दिखाई दे रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. कल देश में 9 हजार से कुछ ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में 268 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,80,860 मरीज जान गंवा चुके हैं. इस बीच, ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने से चिंता और गहरा गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 961 पहुंच गए हैं. यह मामले 22 राज्यों से रिपोर्ट हुए हैं. वहीं, 320 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से ठीक हो चुके हैं. ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली (263) और मुंबई (252) में हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोरोना के नए मामले बढ़ने से एक्टिव केस भी बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 82,402 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है. मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.38% है.
केंद्रीय स्वास्थ्य के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 7,486 मरीज संक्रमण मुक्त यानी ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,58,778 लोग संक्रमण से उभरने में कामयाब हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.76 प्रतिशत है.
वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में लोगों को वैक्सीन की 63,91,282 खुराकें दी गई हैं जबकि कुल टीकाकरण का आंकड़ा 1,43,83,22,742 पहुंच गया है.
वीडियो: दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू की तलवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं