- जेडीयू से निकाले जाने के बाद विधायक अनंत सिंह ने तल्ख तेवर अपना लिए हैं.
- अनंत सिंह का कहना है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, वह अपनी पार्टी बना लेंगे.
- जेडीयू का अब कोई भविष्य नहीं बचा है. पार्टी को 10 सीट लाने में दिक्कत होगी.
बिहार में एमएलसी चुनावों के बीच राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है. शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया था. वहीं पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी खुद बना लेंगे, JDU अब खत्म हो चुकी है, हालांकि अनंत सिंह का कहना है कि उनकी नीतीश कुमार से दूरी नहीं है. एमएलसी चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर अनंत सिंह ने जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का खुला समर्थन किया था और उनके पक्ष में प्रचार किया था. ऐसे में वोटिंग के बाद JDU ने बड़ा फैसला लेते हुए अनंत सिंह को पार्टी से निकाला था.
जदयू का कोई भविष्य नहीं बचा है: अनंत सिंह
जदयू से निकाले जाने के बाद विधायक अनंत सिंह ने कहा 'हम कहा जाएंगे नहीं जाएंगे इसके बारे में क्या बताएं. हम अपनी पार्टी बना लेंगे. मुझे विधायकी जाने की चिंता नहीं है. हम पार्टी से कभी टिकट मांगने नहीं गए थे, पार्टी टिकट देती है. वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा नीतीश जी की पार्टी थी, नीतीश जी खत्म हुए, पार्टी खत्म हो गई. नीतीश जी बीमार रहते हैं, उनकी बुराई कभी नहीं करेंगे. जदयू का कोई भविष्य नहीं बचा है, पार्टी को दस सीटें नहीं मिलेंगी.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जनता भगवान होती है: अनंत सिंह
जदयू निकाले जाने पर अनंत सिंह ने कहा 'मुझे कोई पछतावा नहीं है, जनता भगवान के समान है और उन्होंने जो भी कदम उठाया है, वह सही फैसला था. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. यह पार्टी नीतीश कुमार की थी और सारे फैसले वे खुद ही लेते थे. अब पार्टी में बचा ही क्या है? किसने इसमें योगदान दिया है? पार्टी ने मुझे निकाल दिया है, लेकिन उन लोगों ने क्या किया है? अब हम आगे क्या करेंगे?. मुझे नहीं पता कि यह कदम उठाने का आदेश किसने दिया. शायद वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने पार्टी पर कब्जा कर लिया है. मैं अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करूंगा. मुझे लगता है कि जदयू का कोई भविष्य नहीं है. चुनावों के दौरान यह साफ हो जाएगा.
ये वीडियो भी देखिए.
'नीतीश कुमार से दूरी नहीं है'
हालांकि नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. वह नीतीश कुमार के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे. उन्होंने हमेशा नीतीश कुमार का साथ दिया है. वहीं निशांत कुमार को लेकर कहा कि निशांत कुमार अभी कुछ नहीं है, उनके बारे में क्या ही कहा जाए. राजनीति में जनता ही भगवान होती है.' अनंत सिंह के बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
अनंत सिंह को जदयू से निकाला गया
दरअसल, अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था. जबकि जदयू के ऑफिशियल प्रत्याशी नीरज सिंह का खुला विरोध किया था. इस दौरान अनंत सिंह ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर जमकर बयानबाजी भी की थी. ऐसे में एमएलसी चुनाव की वोटिंग के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है. अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. जबकि उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी की भी पार्टी से प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी.
ये भी पढे़ंः अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी भी बाहर; खतरे में विधायकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं