विज्ञापन

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में आएगी आंधी और बारिश, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और आसपास के कई जिलों में अगले 2 घंटे में तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान लगाया है.

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में आएगी आंधी और बारिश, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदल गया है. राजधानी में कई जगहों पर बारिश हो रही है. दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बारिश के बीच ओले पड़ने की भी खबर है. 

इससे पहले, मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि अगले 2 घंटे में राजधानी और आसपास के इलाकों का मौसम करवट ले सकता है. आंधी चल सकती है. हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बिजली कड़कने के भी आसार हैं.

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अधिकतर जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है. विभाग का कहना है कि हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है. 

विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव का असर दिल्ली के अलावा एनसीआर में आने वाले यूपी और हरियाणा के कई जिलों में भी दिखेगा. एनसीआर के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर के अलावा हरियाणा के कई जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, हांसी, मेहम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहैल, झज्जर, फारुखनगर, कोसली, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद और होडल में भी मौसम ऐसा ही रहेगा.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा और राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, नदबई व भरतपुर में भी अगले 2 घंटों के भीतर बारिश और गरज-चमक की प्रबल संभावना जताई गई है.

राजधानी दिल्ली की बात करें तो बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे. ठंडी हवाएं भी चलीं. हालांकि दोपहर में तेज धूप भी निकली. मौसम विभाग के मुताबिक, मिनिमम टेंपरेचर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. 

मौसम विभाग ने हालांकि उत्तर और मध्य भारत के लिए अगले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण होने की संभावना जताई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते भीषण लू चलने की संभावना है. हालांकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है.

विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट देते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. अनुमान है कि 16 मई के आसपास मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच सकता है. 

देखें- बारिश आएगी या दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में फिर सताएगी गर्मी, 17 शहरों का तापमान 44 पार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com