Haryana Municipal Election Result Updates: हरियाणा नगर निकाय चुनाव रिजल्ट आ गया है. बीजेपी ने अंबाला, सोनीपत, पंचकूला से लेकर रेवाड़ी तक भारी जीत हासिल की है. हालांकि उकलाना में बीजेपी 23 साल की निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों हार गई. सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन जीत गए हैं. वह दोबारा मेयर बनेंगे. वहीं अंबाला में भी कमल खिल गया है. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में भाजपा जीती है. हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव में पार्टी को निराशा हाथ लगी. टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी पार्टी को कामयाबी मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है.
ये भी पढ़ें- Haryana: नगर निकाय चुनाव रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी मतगणना
Follow Udpates of Haryana Municipal Election Result, Nikay Chunav Parinam
Haryana Election Result LIVE: सीएम नायब सिंह सैनी ने की बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी सहमति जताते हुए उन पर अपना भरोसा जताया है.
हरियाणा में जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल
हरियाणा नगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने विकास के मुद्दे पर वोट मांगे, जबकि कांग्रेस ने स्वच्छता, जल निकासी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बीजेपी पर निशाना साधा. जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

Haryana Election Result LIVE: हरियाणा निकाय चुनाव में जीत पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की विकास और सुशासन नीतियों में जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है.
Haryana Election Result LIVE: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला में बीजेपी जीती
बीजेपी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सांपला में नगरपालिका समिति अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए सांपला में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.
Haryana Election Result LIVE: उकलाना में 23 साल का छात्र निर्दलीय जीता
उकलाना में 23 साल के एक छात्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नगर समिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की.
Haryana Election Result LIVE: हरियाणा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत
हरियाणा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. उकलाना को छोड़कर बीजेपी ने अन्य सभी नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की.
Haryana Election Result LIVE: PM मोदी ने हरियाणा नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए दी बधाई
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई ही. पीएम मे एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार. इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है. यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है. इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है.
हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2026
इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार…
Haryana Election Result LIVE: हरियाणा निकाय चुनाव में कौन कहां से जीता?
पंचकूला नगर निगम: बीजेपी के श्यामलाल बंसल
अंबाला नगर निगम: बीजेपी की अक्षिता सैनी
सोनीपत नगर निगम: बीजेपी के राजीव जैन
सांपला नगर पालिका: बीजेपी के प्रवीण कोच
उकलाना नगर पालिका: निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी
धारूहेड़ा नगर पालिका: बीजेपी के अजय जांगड़ा
रेवाड़ी नगर परिषद: बीजेपी विनीता पीपल
सांपला के 16 वार्डों में कौन-कौन जीता? नतीजे जारी
वार्ड 1: मोहन (निर्दलीय)
वार्ड 2: सुमित (निर्दलीय)
वार्ड 3: महेश बंसल (भाजपा)
वार्ड 4: भोला (निर्दलीय)
वार्ड 5: सुनील (निर्दलीय)
वार्ड 6: विकास (निर्दलीय)
वार्ड 7: पिंकी (निर्दलीय)
वार्ड 8: सुमित (निर्दलीय)
वार्ड 9: अजीत (भाजपा)
वार्ड 10: मीनाक्षी (भाजपा)
वार्ड 11: रविका (भाजपा)
वार्ड 12: मनीष (निर्दलीय)
वार्ड 13: आरती (निर्दलीय)
वार्ड 14: सुषमा कुमारी (निर्दलीय)
वार्ड 15: सोनिया (निर्दलीय)
वार्ड 16: अश्वनी (भाजपा)
Haryana Election Result LIVE: रेवाड़ी के सभी 32 वार्डों में कौन-कौन जीता? देखिए नतीजे
वार्ड 1: निर्दलीय शिल्पी शर्मा विजयी
वार्ड 2: बीजेपी की पूजा विजयी
वार्ड 3: कांग्रेस के प्रवीण चौधरी विजयी
वार्ड 4: बीजेपी के ओमप्रकाश सैनी विजयी
वार्ड 5: निर्दलीय पूनम कुमारी विजयी
वार्ड 6: निर्दलीय गोपाल सैनी विजयी
वार्ड 7: बीजेपी के चेतराम सैनी विजयी
वार्ड 8: निर्दलीय पूनम सतीजा विजयी
वार्ड 9: निर्दलीय सचिन विजयी
वार्ड 10: निर्दलीय पवन बठला विजयी
वार्ड 11: बीजेपी की सुषमा विजयी
वार्ड 12: बीजेपी के निखिल मांढैया विजयी
वार्ड 13: निर्दलीय संतोष विजयी
वार्ड 14: निर्दलीय चंदन यादव विजयी
वार्ड 15: निर्दलीय रचना यादव विजयी
वार्ड 16: निर्दलीय मुकेश वर्मा विजयी
वार्ड 17: निर्दलीय सुचित्रा चांदना विजयी
वार्ड 18: निर्दलीय रंजना भारद्वाज विजयी
वार्ड 19: बीजेपी के निहाल यादव विजयी
वार्ड 20: निर्दलीय सुमन रानी विजयी
वार्ड 21: बीजेपी की संतोष यादव विजयी
वार्ड 22: बीजेपी के देवेंद्र शर्मा विजयी
वार्ड 23: बीजेपी की रीना गुप्ता विजयी
वार्ड 24: बीजेपी के नीरज विजयी
वार्ड 25: बीजेपी के सत्यनारायण यादव विजयी
वार्ड 26: निर्दलीय इत्येंद्र यादव विजयी
वार्ड 27: निर्दलीय सुमन खरेरा विजयी
वार्ड 29: श्रीभगवान विजयी
वार्ड 30: निर्दलीय सुमन जीतीं
वार्ड 31: बीजेपी के प्रदीप पिंकी भार्गव विजयी
वार्ड 32: निर्दलीय मनीष टिकनिया विजयी
Haryana Election Result LIVE: अंबाला में 16 वार्डों में बीजेपी ने लहराया परचम
वार्ड नंबर 1: विशाल राणा बीजेपी
वार्ड नंबर 2: वरखा सहोता बीजेपी
वार्ड नंबर 3: मनीष आनंद बीजेपी
वार्ड नंबर 4: वरिंद्र नाथ बीजेपी
वार्ड नंबर 5: राजेश मेहता बीजेपी
वार्ड नंबर 6: अर्चना छिब्बर बीजेपी
वार्ड नंबर 7: मोनिका मल बीजेपी
वार्ड नंबर 8: गुंजीत कौर कांग्रेस
वार्ड नंबर 9: शिवानी बीजेपी
वार्ड नंबर 10: गुरविंदर सिंह बीजेपी
वार्ड नंबर 11: कविता आशु सैनी बीजेपी
वार्ड नंबर 12: कमल कांत गुप्ता बीजेपी
वार्ड नंबर 13: शोभा सिंह बीजेपी
वार्ड नंबर 14: पूनम कांग्रेस
वार्ड नंबर 15: मनोज निर्दलीय
वार्ड नंबर 16: निकुंज बीजेपी
वार्ड नंबर 17: गुरप्रीत सिंह बीजेपी
वार्ड नंबर 18: हितेश जैन बीजेपी
वार्ड नंबर 19: पुनीत कांग्रेस
वार्ड नंबर 20: सपना बीजेपी
Haryana Election Result LIVE: उकलाना के सभी 16 वार्डों में निर्दलीय जीते
वार्ड नंबर 1: अभिषेक उर्फ तुर्की
वार्ड नंबर 2: दयावंती
वार्ड नंबर 3: सुमन गोयल
वार्ड नंबर 4: सीमा गोयल
वार्ड नंबर 5: सुमित भयाना
वार्ड नंबर 6: जतिन
वार्ड नंबर 7: अभय राम
वार्ड नंबर 8: हरीश कुमार
वार्ड नंबर 9: परवीन गर्ग
वार्ड नंबर 10: परवीन
वार्ड नंबर 11: लवली
वार्ड नंबर 12: रश्मि
वार्ड नंबर 13: राजेश कुमार
वार्ड नंबर 14: सविता
वार्ड नंबर 15: सुनीता देवी
वार्ड नंबर 16: राजेश कुमार
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी शामलाल बंसल जीते
पंचकूला नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी उम्मीदवार शामलाल बंसल 21वें राउंड में 36252 वोटों से जीते. उन्हें कुल 68544 वोट मिले. वहीं कांग्रेस को 32292 वोट मिले.
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों नतीजे आए
वार्ड नंबर 1- बीजेपी की परमजीत कौर लुभाना 2358 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 2- बीजेपी की परमजीत कौर 1979 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 3- बीजेपी के सुरेश कुमार वर्मा 1087 मतों से जीते
वार्ड नंबर 4- बीजेपी के भारत हितैषी 2565 मतों से जीते
वार्ड नंबर 5- बीजेपी के जय कुमार कौशिक 1810 मतों से जीते
वार्ड नंबर 6- बीजेपी के पार्थ गुप्ता 866 मतों से जीते
वार्ड नंबर 7- बीजेपी के ज्योति प्रसाद 79 मतों से जीते
वार्ड नंबर 8- बीजेपी के राज कुमार जैन 948 मतों से जीते
वार्ड नंबर 9- बीजेपी के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से जीते
वार्ड नंबर 10- बीजेपी के शेखर 59 मतों से जीते
वार्ड नंबर 11- बीजेपी की अनुराधा पूरी 1209 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 12- बीजेपी के राकेश जगोता 2872 मतों से जीते
वार्ड नंबर 13- बीजेपी के दीपक गर्ग 2267 मतों से जीते
वार्ड नंबर 14- बीजेपी के राकेश गोयल 2502 मतों से जीते
वार्ड नंबर 15- बीजेपी की प्रियंका 965 मतों से जीते
वार्ड नंबर 16- बीजेपी की निर्मला देवी 360 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 17- निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 मतों से जीते
वार्ड नंबर 18- कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 19- बीजेपी की मनीषा रानी 1180 मतों से जीतीं
वार्ड नंबर 20- निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चौधरी 966 मतों से जीते
Haryana Election Result LIVE: हरियाणा के पंचकूला नगर निगम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अंबाला और सोनीपत के बाद अब पंचकूला नगर निगम में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी यहां 20 में से 17 वार्डों पर आगे चल रही है. कुछ वार्ड में बीजेपी उम्मीदवार जीत भी चुके हैं. वहीं बीजेपी मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल ने कांग्रेस को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है.
Haryana Election Result LIVE: पंचकुला के किस वार्ड से कौन-कौन आगे?
पंचकूला के वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी अनुराधा पुरी आगे चल रही हैं. भाजपा की अनुराधा को 1407 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के अनुज को 558 वोट मिले.
ववार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता आगे. भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को 1737 वोट मिले, कांग्रेस के जगजीत सोई को 255 वोट मिले.
वार्ड नंबर 13 से बीजेपी के दीपक गर्ग आगे. वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी दीपक गर्ग को 697 वोट वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय चौधरी को 242 वोट मिले.
वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल आगे. भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल को 1545 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पियूष गौतम को 598 वोट मिले.
वार्ड नंबर 15 से बीजेपी की प्रियंका आगे. वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका को 603 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती देवी को 194 वोट मिले.
वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय प्रत्याशी रितु परमार आगे. रितु परमार को 1376 वोट मिले.
भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी को 607 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता को मिले 480 वोट मिले और निर्दलीय जतिंदर कौर को 403 वोट मिले.
वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी सुदेश कुमार आगे. भाजपा प्रत्याशी सुदेश कुमार को 1132 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश कुमार को मिले 600 वोट, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार को 961 वोट मिले.
वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी मंदिर अमनदीप कौर आगे. कांग्रेस प्रत्याशी अमनदीप कौर को 1362 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी पूजा रानी 1345 वोट मिले.
वार्ड नम्बर 19 बीजेपी की मनीषा रानी आगे. वार्ड नंबर 19 से बीजेपी की मनीषा रानी को 1360 वोट मिले जबकि कांग्रेस की नजमा को 834 वोट मिले.
वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित चौधरी आगे. निर्दलीय प्रत्याशी रोहित चौधरीं को 907 ,निर्दलीय सचिन गुप्ता को 693 बीजेपी प्रत्याशी गौतम सिंह को मिले 551 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास को मिले 73 वोट मिले.
Haryana Election Result LIVE: यह बीजेपी सरकार के विकास, विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत, बडोली
निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि ये म नरेंद्र मोदी और सीएम नायाब सैनी की नीतियों पर मुहर है. यह जीत बीजेपी सरकार के विकास, विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की है.
Haryana Election Result LIVE: अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में बीजेपी जीती
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि तीन नगर निगमों में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार जीते हैं. अब ट्रिपल इंजन की सरकार है. कांग्रेस के गढ़ सांपला में भी पार्टी ने जीत हासिल की है.
Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला नगर निगम चुनाव में 16 वार्डों पर बीजेपी की जीत
हरियाणा में निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा कायम है. अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में 16 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं 3 पर कांग्रेस, 1 पर आजाद प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है.
Rewari Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी 31 वार्डों में से 12 पर जीती
- वार्ड 2 से पूजा
- वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी
- वार्ड 7 से चेतराम सैनी
- वार्ड 11 से सुषमा
- वार्ड 12 से निखिल मांढैया
- वार्ड 19 से निहाल यादव
- वार्ड 21 से संतोष यादव
- वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा
- वार्ड 23 से रीना गुप्ता
- वार्ड 24 से नीरज
- वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव
- अन्य वार्डों पर ज्यादातर निर्दलीय जीते
Rewari Nikay Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी की विनीता पिप्पल जीतीं
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी जीत गई है. बीजेपी की महिला उम्मीदवार विनीता पिप्पल अध्यक्ष चुनाव जीत गई हैं. उन्होंने 21 हज़ार वोटों से जीत हासिल की है.
Panchkula Mayor Election Result: पंचकूला मेयर चुनाव में बीजेपी के श्याम बंसल आगे
पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर 11वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के श्याम बंसल आगे चल रहे हैं. श्यामलाल बंसल को 35155 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 115666 वोट मिले हैं. वहीं इनेलो प्रत्याशी मनोज अग्रवाल 2497 वोट के साथ तीसरे नंबहबर पर हैं.
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: पंचकूला नगर निगम में बीजेपी के10 पार्षद जीते
- वार्ड नंबर 1- डॉ परमजीत कौर लुभाना
- वार्ड नंबर 2- परमजीत कौर
- वार्ड नंबर 3- सुरेश कुमार वर्मा
- वार्ड नंबर 4- भारत हितैषी
- वार्ड नंबर 5-जयकुमार कौशिक
- वार्ड नंबर 6 -पार्थ गुप्ता
- वार्ड नंबर 7 -ज्योति प्रसाद
- वार्ड नंबर 8-राजकुमार जैन
- वार्ड नंबर 9-हरेंद्र मलिक
- वार्ड नंबर 10-शेखर
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए वोट चोरी के आरोप
पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है, जिसके बहाद कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. ये आरोप वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने लगाए हैं.
Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला में बीजेपी की जीत, अक्षिता सैनी बनेंगी मेयर
अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में बीजेपी की अक्षिता सैनी जीत गई हैं. वह अब अंबला की मेयर बनेंगी.
Sonipat Nagar Nigam Election Result: सोनीपत नगर निगम में कांग्रेस ने एक और सीट जीती
वार्ड नंबर 19- कांग्रेस के राजेश को मिले 2754 वोट
बीजेपी के अनिल ठाकुर को मिले- 1509 वोट
AAP के विकास दहिया को मिले 80 वोट
निर्दलीय सचिन को मिले 235 वोट
नोटा – 29
1245 वोटों से कांग्रेस जीती
Ambala Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी के राजीव जैन दोबारा बनेंगे सोनीपत के मेयर
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी है. अंबाला और सोनीपत में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. दोनों नगर निगमों में पार्टी ने अब तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत सकी वहीं सोनीपत में भी हालत ऐसी ही है. राजीव जैन दूसरी बार सोनीपत मेयर चुनाव जीत गए हैं.
Sonipat Nagar Nigam Election Result: सोनीपत के वार्ड-18 से बीजेपी की सुनीता देवी विजयी
- बीजेपी उम्मीदवार सुनीता देवी ने कांग्रेस की सोनम को 1477 वोटों से हराया.
- सुनीता को मिला 3571 वोट
- सोनम को मिले 2094 वोट
- निर्दलीय मुनीश देवी को मिले 1776 वोट
- नोटा-93
Uklana Nikay Chunav Result: उकलाना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी जीतीं
उकलाना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी के जीतने के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस नविकालकर खुशी मनाई. रीमा सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की निकिता गोयल को 2800 से अधिक वोटो से हराया है. 
Ambala Nikay Chunav Result LIVE: जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: बीजेपी प्रत्याशियों ने मनाया जीत का जश्न
अंबाला नगर निगम चुनाव में बीजेपी के ज्यादातर प्रत्याशियों के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशियां मनाईं. 
Ambala Nikay Chunav Result LIVE:कांग्रेस का खाता खुला, वार्ड 8 से गुंजित कौर जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल गया है. वार्ड 8 से गुंजित कौर ने जीत हासिल की है.
Uklana Nikay Chunav Result: उकलाना के वार्डों के नतीजे देखें
- वार्ड 4- सीमा गोयल जीतीं
- वार्ड 5- सुमित जीते
- वार्ड 6- जतिन जीते
- वार्ड 7-अभयराम जीते
- वार्ड 8- हरीश कुमार जीते
- वार्ड 9-परवीन की जीत
- वार्ड 10-परवीन की जीत
- वार्ड 11- लवली की जीत
- वार्ड 12- रश्मि जीतीं
- वार्ड 13- राजेश कुमार जीते
- वार्ड 14- सविता जीतीं
- वार्ड 15- सुनीता जीतीं
- वार्ड 16- राजेश कुमार जीते
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: 4 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को बढ़त
- बीजेपी के शाम लाल बंसल-13473 वोट
- कांग्रेस की सुधा भारद्वाज-4539 वोट
- AAP के राजेश कुमार 408 वोट
Sonipat Nikay Chunav Result LIVE: सोनीपत निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा
- वार्ड नंबर 7 से बीजेपी उम्मीदवार मुनीराम ठेकेदार 271 वोटों से जीते. उनको 1708 वोट मिले.
- कांग्रेस उम्मीदवार विजेंदर को 1437 वोट मिले
Sonipat Nikay Chunav Result LIVE: 8 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी 18540 वोटों से आगे
बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन-49736 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान-31196 वोट
Panchkula Chunav Result LIVE: पंचकूला में कौन कितने वाटों से चल रहा आगे?
पंचकूला के वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर आगे. (परमजीत कौर को मिले 1791 वोट, वहीं कांग्रेस की पायल सोढ़ी को मिले 821 वोट)
आम आदमी पार्टी के अमृत कौर को मिले 345 वोट
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चारु चावला 504 वोट के साथ पीछे चल रही है
वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा आगे. (बीजेपी कैंडिडेट सुरेश शर्मा को मिले 829 वोट, वहीं बीनू राव 485 वोट के साथ दूसरे नंबर पर, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगल 458 वोट के साथ तीसरे नंबर पर)
वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी भारत हितैषी आगे. (भारत हितैषी जो कि भाजपा प्रत्याशियों ने मिले 1195 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजीव चौधरी को मिले 562 वोट)
वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी जयकुमार कौशिक शानदार लीड के साथ आगे. (भाजपा के जयकुमार कौशिक को मिली 956 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा को मिले 467 वोट)
वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता आगे. (पार्थ गुप्ता को मिले 678 वोट, वहीं दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण कुमार गोयल 471 वोट के साथ, कांग्रेस के दर्शन लाल को मिले 270 वोट)
पंचकूला के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार आगे. (प्रेम कुमार जो कि निर्दलीय उम्मीदवार है उन्हें मेरे 524 वोट, वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति प्रसाद 332 वोट के साथ, कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज को मिले 207 वोट)
वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राजकुमार जैन आगे. (राजकुमार जैन जो कि भाजपा प्रत्याशी हैं उन्हें मिले 695 वोट, कांग्रेस की उषा रानी 623 वोट के साथ दूसरे नंबर पर, वहीं आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार 231 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.)
वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक आगे. (भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को मिले 965 वोट, वहीं कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को मिले 440 वोट)
वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी शेखर आगे. (शेखर को मिले 460 वोट, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत सिंह को मिले 410 वोट, जबकि इनेलो उम्मीदवार अंकुश कुमार को मिले 395 वोट)
Rewari Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड चुनाव में जीकने वाले उम्मीदवार
- वार्ड 1- शिल्पी शर्मा निर्दलीय जीती
- वार्ड 2- पूजा बीजेपी जीती
- वार्ड 3- प्रवीण चौधरी कांग्रेस जीते
- वार्ड 4- ओमप्रकाश सैनी BJP जीते
- वार्ड 5- पूनम कुमारी निर्दलीय जीती
- वार्ड 6- गोपाल सैनी, निर्दलीय जीते
- वार्ड 7- चेतराम सैनी, BJP जीते
- वार्ड 8- पूनम सतीजा, निर्दलीय जीती
- वार्ड 9- सचिन, निर्दलीय जीते
- वार्ड 10- पवन बठला- निर्दलीय जीते
- वार्ड 11- से सुषमा बीजेपी जीती
- वार्ड 12- निखिल मांढैया BJP जीते
- वार्ड- 13- संतोष निर्दलीय
- वार्ड 14- से निर्दलीय चंदन यादव जीते
- वार्ड 16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा जीते
- वार्ड 17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना जीती
Ambala Chunav Result LIVE:अंबाला के वार्ड-4 और 5 से बीजेपी उम्मीदवार जीते
- वार्ड-4 बीजेपी के वीरेंद्र नाथ जीते
- वार्ड 5 से राजेश मेहता बीजेपी जीते
Panchkula Chunav Result LIVE:पंचकूला मेयर पद के लिए पहले राउंड का रिजल्ट देखें
पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पहले राउंड का रिजल्ट आ गया है. बीजेपी के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल पहले राउंड के बाद 2279 वोट से आगे चल रहे हैं.
- भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 3812 वोट मिले हैं.
- कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 1533 वोट मिले हैं.
- आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राजेश कुमार 302 वोट के साथ तीसरे नंबर पर
- इनेलो के मनोज अग्रवाल को मिले 48 वोट।
- निर्दलीय उम्मीदवार करनैल सिंह बांगड़ को मिले 12 वोट
- निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी चंदन सिंह को मिले 16 वोट
- नोटा को मिले 49 वोट
Rewari Chunav Result LIVE: रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव का रिजस्ट देखें
- वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय शिल्पी शर्मा की जीत
- वार्ड नंबर 2 से भाजपा की प्रत्याशी पूजा विजय
- वार्ड नं 3 से कांग्रेस के प्रवीन चौधरी जीते
- वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सैनी विजय
Ambala Chunav Result LIVE: अंबाला में बीजेपी के 3 प्रत्याशी जीते
- वार्ड 1 से विशाल राणा 72 वोटों से जीते
- वार्ड 2 से वरखा सहोता जीते
- बीजेपी प्रत्याशी मनीष आनंद जीते
Sonipat Chunav Result LIVE: सोनीपत में बीजेपी- कांग्रेस के बीच टाई
सोनीपत नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर की गिनती के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच टाई हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान और बीजेपी के राजीव जैन को दो-दो वोट पड़े हैं.
Sonipat Chunav Result LIVE: वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीते
सोनीपत के पार्षद चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीत गए हैं.
Haryana Municipal Election Result LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटों की गिनती

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना जारी
अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना पुलिस के कड़े पहरे के बीच चल रही है. प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज हैं. 
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE:पंचकूला का नया मेयर कौन होगा?
पंचकूला नगर निगम चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए श्याम लाल बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी महिला उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को मैदान में उतारा है. मतगणना के शुरुआती रुझानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: आज होगा मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
पंचकूला में मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के साथ शुरू हो गया है.
सुबह से ही काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर राउंड की मतगणना पर सभी की नजर बनी हुई है.
Haryana Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार
- वार्ड-1 से विशाल राणा
- वार्ड-2 से वरखा सहोता
- वार्ड-3 से मनीष आनंद
- वार्ड-4 से वरिंद्र नाथ
- वार्ड-5 से राजेश मेहता
- वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर सहित कुल 20 वार्डों के उम्मीदवारों
Haryana Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार
- वार्ड-1 से परमजीत कौर
- वार्ड-2 से परमजीत कौर
- वार्ड-3 से सुरेश वर्मा
- वार्ड-4 से भारत हितेशी
- वार्ड-5 से जय कौशिक
- वार्ड-6 से पार्थ गुप्ता
- वार्ड-7 से ज्योति प्रसाद
- वार्ड-8 से राजकुमार जैन
- वार्ड-9 से हरेन्द्र मलिक
- वार्ड-10 से शेखर पांडेय
- वार्ड-11 से अनुराधा पुरी
- वार्ड-12 से राकेश जगोता
- वार्ड-13 से दीपक गर्ग
- वार्ड-14 से राकेश गोयल
- वार्ड-15 से प्रियंका
- वार्ड-16 से निर्मला देवी
- वार्ड-17 से सुदेश बिडला
- वार्ड-18 से पूजा देवी
- वार्ड-19 से मनीषा रानी
- वार्ड-20 से गौतम राणा
झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुधांशु को हरा दिया है.
हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू
हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. कहां कौन मारेगा बाजी, थोड़ी देर में साफ हो जाएगा.
भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में हार गई थी कांग्रेस
2025 निकाय चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. पार्टी को सोनीपत और रोहतक में भी हार मिली थी. जबकि सोनीपत में कांग्रेस के मेयर थे. रोहतक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है.
2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बजा था बीजेपी का डंका
साल 2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका बजा था. बीजेपी ने नगर निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासल करते हुए 10 में से 9 महापौर पदों पर कब्जा जमाया था.
सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचेंगी ईवीएम मशीनें
प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके अलावा अवांछित और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वोट काउंटिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिर्फ अधिकृत लगों को ही मतगणना केंद्रों पर जाने की अनुमति होगी.
अंबाला, पंचकूला समेत इन जगहों पर आज वोटों की गिनती
अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था. इन सभी जगहों पर आज वोटों की गिनती होनी है.
वोटों की गिनती से पहले बीजेपी में उत्साह
हरियाणा में वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी में उत्साह का माहौल है. चर्चा सिर्फ जीत-हार तक ही सीमत नहीं है बल्कि किस निकाय में पार्टी कितने वोटों के अंतर से जीतेगी इस पर भी नजर है.
निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं.
हरियाणा में 10 मई को हुआ था निकाय चुनाव
हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों समेत स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था.