महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल का दूध महंगा हो गया है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे.
अमूल ने दूध के ये दाम पूरे भारत में बढ़ाए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. यानी गुरुवार से ही अमूल का एक लीटर वाला पैकेट 2 रुपये महंगा मिलेगा.
🔴#BREAKING | अमूल ने बढ़ाये दूध के दाम, एक लीटर पर 2 रुपये दाम बढ़ाये #Amul #MilkPriceHike @ashutoshjourno pic.twitter.com/CQSRONnOwL
— NDTV India (@ndtvindia) May 13, 2026
कीमतों में यह ताजा बदलाव अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं