NEET UG Exam Cancelled Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने के बाद देशभर में आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है. 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने इस साल NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था. NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. इस मामले में 'मास्टरमाइंड' मनीष यादव को जयपुर में हिरासत में ले लिया गया है. वहीं जांच का दायरा अब तीन राज्यों तक फैल गया है. इस मामले में मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया है.
जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान
नीट एग्जाम की नई तारीख की घोषणा अगले सात से 10 दिनों के अंदर की जाएगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 के सत्र के पंजीकरण डेटा और उम्मीदवारी को पुनः आयोजित परीक्षा में आगे शामिल किया जाएगा. किसी भी उम्मीदवार को अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. एनटीए ने यह भी कहा है कि छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी.
NEET UG Exam Cancelled Update:
12वीं के आधार पर हो एडमिशन-तमिलनाडु सीएम
नीट परीक्षा विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है की परीक्षा खत्म करिए अब आप 12वीं के आधार पर दीजिए एडमिशन.
NEET Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में व्हिसल ब्लोअर की रही है बड़ी भूमिका
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के मामले में अब सीबीआई की जांच जारी है. लेकिन इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका राजस्थान सीकर(खुलासा करने वाला व्यक्ति) के उस व्हिसल ब्लोअर की रही है जिन्होंने सबसे पहले इस को जांच एजेंसियों तक पहुंचाया और पेपर लीक के खुलासे में बड़ी भूमिका निभाई.
व्हिसल ब्लोअर खुद केमिस्ट्री के टीचर हैं. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने अपनी पहचान छिपाने का आग्रह किया है ताकि जांच किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हो सके. इसलिए उनका नाम उजागर नहीं करते हैं. लेकिन एनडीटीवी के साथ 3 मई से लेकर पूरा मामला उजागर होने तक की पूरी कहानी साझा की.
पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें
'केमिस्ट्री टीचर' ने कैसे पकड़ी नीट पेपर लीक की नब्ज? NDTV पर व्हिसल ब्लोअर का सबसे बड़ा खुलासा
NEET Paper Leak Case: आने वाले दिन और गिरफ्तारी हो सकती है
जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में कई और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं
5 आरोपी कहां-कहां से हुए गिरफ्तार?
तीन आरोपी राजस्थान के जयपुर से पकड़े गए हैं. एक आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ है, जबकि एक अन्य आरोपी महाराष्ट्र के नासिक से पकड़ा गया है.
NEET Paper Leak Case: NTA को बदलने की हुई मांग
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसमें कहा गया है कि NEET-UG 2026 के आयोजन में NTA की ओर से "अल्टीमेट फेलियर'' हुआ है. इसलिए NTA को बदला जाए या उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए.
NEET Paper Leak Case: 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी
पेपर लीक मामल में सीबीआई ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की है. इसके अलावा और कई राज्यों में छापेमारी चल रही है.
NEET Paper Leak Case: DUSU की मांग एनटीए डायरेक्टर करें रिजाइन
DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, "हमारी मुख्य मांग यह है कि NTA के डायरेक्टर को रिजाइन देना चाहिए. 2024 में, जब NEET का पेपर लीक हुआ था, तो ABVP ही पहली ऐसी संस्था थी जिसने विरोध प्रदर्शन किया था और उनकी इस्तीफे की मांग उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की थी. अब, एक बार फिर 2026 में, पेपर लीक हो गया है.
छात्र अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी इसलिए लगाते हैं ताकि उनके बच्चे NEET की परीक्षा पास कर सकें. हमारी सबसे पहली मांग यह है कि इस साजिश में शामिल लोगों को गिरफ़्तार किया जाए.
NEET Paper Leak Case: 7 से 10 दिन मे होगा एग्जाम
एनटीए डायरेक्टर ने कल मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 7 से 10 दिन के अंदर री-एग्जाम की तारीख जारी कर दी जाएगी. उन्होंने उम्मीदवारों को यह भी भरोसा दिलाया कि NTA भविष्य की परीक्षाओं पर अनियमितताओं का कोई असर नहीं पड़ने देगा. सिंह ने कहा, "मैं अपनी टीम के साथ मिलकर इस (दोबारा परीक्षा की तारीख) पर फैसला लेने की कोशिश कर रहा हूं. जब उन्होंने मुझे बताया कि आप (छात्र) यहां मौजूद हैं और मेरा इंतजार कर रहे हैं, तो मुझे लगा कि मुझे आकर आपसे बात करनी चाहिए.
NTA कार्यालय के बाहर ABVP ने किया जोरदार प्रदर्शन
NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर NTA कार्यालय के बाहर ABVP ने विरोध प्रदर्शन किया.
India NEET vs China Gaokao : चीन का गाओकाओ दुनिया के सबसे कठिन और बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स में गिना जाता है, जिसमें हर साल करीब 1.3 करोड़ स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. इसके बावजूद वहां पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसे विवाद बहुत कम सुनाई देते हैं.
पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें-
NEET Paper Leak Case: "दलालों ने मुझे नीट का पेपर बेचने की कोशिश की थी"
NEET Paper Leak Case: पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान ने दावा करते हुए कहा कि दलालों ने मुझे नीट का पेपर बेचने की कोशिश की थी. मेरी बेटी इस बार परीक्षा दे रही थी। पेपर देने के लिए दलालों ने मुझसे संपर्क किया था. मैंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी थी. मेरी बेटी कल से बहुत परेशान है, पेपर लीक मनोबल तोड़ता है. सरकार को मछली नहीं, मगरमच्छ पकड़ना चाहिए.
पुणे: NEET पेपर लीक मामले में पुणे से एक महिला हिरासत में
NEET पेपर लीक घोटाले की जांच अब पुणे तक पहुंच गई है. CBI और पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुणे के सुखसागर नगर इलाके से मनीषा वाघमारे नाम की महिला को हिरासत में लिया है. मनीषा वाघमारे पुणे में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, जबकि उनका पति पेशे से डेंटिस्ट है. जानकारी मिल रही है कि मनीषा इस घोटाले के मुख्य आरोपियों के सीधे संपर्क में थी.
Telegram के जरिए कैसे हुआ नीट-यूजी 2026 परीक्षा का पेपर लीक, जानें
1.सबसे पहले, Telegram पर एक 'क्लोज्ड ग्रुप' बनाया गया. यह सभी के लिए खुला ग्रुप नहीं था.
2. इस ग्रुप में सदस्यों को एक 'सिक्योर्ड लिंक' के ज़रिए जोड़ा गया. यह इनविटेशन लिंक उन सभी लोगों को भेजा गया, जिन्हें ग्रुप में जोड़ा गया था.
3. बाद में पता चला कि 'गेस पेपर' को सर्कुलेट और शेयर करने के लिए ऐसे 120 ग्रुप बनाए गए थे.
4. जिस PDF फ़ाइल में 'गेस पेपर' था, वह पासवर्ड से सुरक्षित थी.
नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची
नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है. जांचकर्ताओं को शक है कि एक 'मॉडल प्रश्न पत्र' जिसे कथित तौर पर लीक हुए असली नीट पेपर से तैयार किया गया था. परीक्षा से कुछ दिन पहले ही केरल के कई छात्रों तक पहुंच गया था. केरल से जुड़ा यह मामला तब सामने आया, जब राजस्थान पुलिस ने लगभग 200 ऐसे छात्रों का विवरण सीबीआई को सौंपा, जिनके पास कथित तौर पर लीक हुआ पेपर पहुंचा था.
NEET UG Paper Leak Live Updates: नीट पेपर लीक पर भड़के अरविंद केजरीवाल
नीट पेपर लीक मामले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर हम पेपर लीक रोकना चाहते हैं, तो हमारी Gen Z को सड़कों पर उतरना होगा.
कौन है धनंजय लोखंडे? मंगलुरु से की पढ़ाई और पुणे में कर रहा था प्रैक्टिस
NEET पेपर लीक मामले के तार अब महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं. राहुरी तालुका के महाडूक सेंटर निवासी 26 वर्षीय धनंजय निवृत्ती लोखंडे को अहिल्यानगर पुलिस ने देर रात को हिरासत में लिया. सूत्रों के अनुसार, सुबह तड़के उसे सीबीआई की टीम के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने महाडूक सेंटर से धनंजय निवृत्ती लोखंडे को देर रात हिरासत में लिया और शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सीबीआई की टीम को सौंप दिया.
NEET UG Paper Leak Live Updates "एनटीए की लापरवाही की वजह से हमें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी"
NEET UG Paper Leak Live Updates: नीट परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने कहा, "परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत की थी. पढ़ाई के कारण सबकुछ छोड़ दिया था. दो साल से सिर्फ नीट पर ही फोकस था. अगर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाती है तो छात्र मानसिक रूप से उतनी अच्छी तरह तैयार नहीं होंगे. एनटीए की लापरवाही की वजह से हमें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी."
इनका सिस्टम इतना घटिया है'... NEET पेपर लीक पर भड़के अलख पांडे, खान सर और आनंद कुमार
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के मामले पर अलख पांडे, खान सर और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार की प्रतिक्रिया आई है. इस मामले को लेकर आनंद कुमार ने कहा, खा "NEET की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह खबर निश्चित रूप से निराश करने वाली है.
NEET UG Paper Leak Live Updates: लातूर का कोचिंग सेंटर शक के घेरे में, 42 सवाल हुबहू मिलने के बाद शिकायत
NEET UG Paper Leak Live Updates: NEET(UG)-2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले ने महाराष्ट्र में भी तूल पकड़ लिया है. नासिक और अहिल्यानगर में दो गिरफ़्तारियों के बाद अब लातूर ज़िले में एक शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू कर दी है. 12 मई को एक छात्रा के अभिभावक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, लातूर के एक निजी कोचिंग क्लास द्वारा ली गई 'मॉक टेस्ट' के 42 प्रश्न वास्तविक NEET परीक्षा में हुबहू आए थे. पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी समीरसिंह साळवे को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल संबंधित क्लास संचालक का नाम उजागर नहीं किया गया है.
NEET का लीक पेपर कितने में बिका, कहां से शुरू हुई ये काला खेल?
नीट पेपर लीक की वजह से करीब 23 लाख बच्चे परेशान हैं. दिन रात एक करके एग्जाम दिया वो भी कुछ धांधलीबाजों की वजह से कैंसिल हो गया.इसकी वजह से वह टूट गए हैं. अब बच्चों को फिर से एग्जाम देना होगा. इस बीच सवाल यह है कि पेपर लीक का ये काला खेल आखिर शुरू कहां से हुआ और पेपर बिका कितने में और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन पर क्या एक्शन लिया जा रहा है?
NEET UG Paper Leak Live Updates: NEET की शुरुआत कब हुई
NEET UG Paper Leak Live Updates: 2013 में, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) शुरू किया. यह भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर की और एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा होनी थी. इसके खिलाफ राज्य कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने अपने-अपने हाई कोर्ट में रिट याचिकाएँ दायर कर NEET से छूट की मांग की थी. इन याचिकाओं को भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई 2013 के अपने फैसले के माध्यम से, NEET पर रोक लगा दी. SC ने 2016 में अपना आदेश पलट दिया. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के अपने उस फैसले को वापस ले लिया जिसमें मेडिकल, BDS और पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) को असंवैधानिक घोषित किया गया था. मामले की फिर से सुनवाई की. 2016 में NEET परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया.
NEET 2026 Leak: फांसी की सजा होनी चाहिए...NEET पेपर लीक पर फूटा खान सर का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट का किया जिक्र
Khan Sir on NEET 2026 Paper Leak: NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. इस बीच फेमस टीचर खान सर की नाराजगी भी देखने को मिली है. उन्होंने दोषियों के लिए 'फांसी की सजा' की मांग की है. खान सर ने कहा कि यह कोई छोटी गलती नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है. उनके अनुसार, बार-बार पेपर लीक होना दिखाता है कि सिस्टम में बहुत बड़ी खामी है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले मामलों में जांच हुई, लेकिन नतीजा लगभग शून्य रहा, जिससे दोषियों का हौसला और बढ़ गया. आइए जानते हैं खान सर ने क्या मांग की है और पूरे सिस्टम की बखिया कैसे उधेड़ी.
NEET UG Paper Leak Live Updates: अहिल्यानगर से एक और आरोपी गिरफ्तार
NEET UG Paper Leak Live Updates: NEET पेपर लीक का एक और आरोपी धनंजय लोखंडे अहिल्यानगर से गिरफ्तार हुआ है. आरोपी पुणे से भागकर यहां छिपा था. महाराष्ट्र में इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच के दौरान आरोपी धनंजय लोखंडे का आखिरी लोकेशन पुणे में पाया गया था. पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए आरोपी पुणे से भागकर अहिल्यानगर पहुंच गया था.
NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
नीट पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर न्यायिक जांच की मांग की है.
गुरुग्राम के डॉक्टर से अभिभावकों ने 25 से 30 लाख में खरीदा था नीट का पेपर , 4 दिन पहले ही हो गया था सर्कुलेट
(NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले की जांच शुरू हो गई. मंगलवार रात CBI की विशेष टीम जयपुर एसओजी मुख्यालय पहुंची, और जांच शुरू कर दी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी मांगीलाल और दिनेश ने 25 से 30 लाख रुपए में NEET का पेपर खरीदा था. दिनेश ने पेपर अपने बेटे को दिया, जो सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था.
NEET UG Paper Leak Case: यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने की NTA को भंग करने की मांग की, PM को लिखा पत्र
NEET UG Paper Leak Case : बताया जा रहा है कि लातूर के एक निजी कोचिंग संस्थान ने कथित तौर पर नीट (यूजी)-2026 के आयोजन से पहले अपने छात्रों के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था. चौंकाने वाली बात यह है कि मॉक टेस्ट के 42 प्रश्न कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हूबहू मेल खाते थे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है ये परीक्षा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट [NEET (UG)] का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है. यह सभी मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में दाखिले के लिए एक सामान्य और एकसमान राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा [NEET (UG)] है,
NEET UG Paper Leak Live Updates: 'गेस पेपर' से 120 से अधिक प्रश्न असली परीक्षा में आए
NEET UG Paper Leak Live Updates: जांच में सामने आया है कि सीकर और झुंझुनूं के कई छात्रों को परीक्षा से दो दिन पहले ही 'गेस पेपर' मिल गया था. दावा किया जा रहा है कि इसमें से 120 से अधिक प्रश्न असली परीक्षा में आए. एसओजी जांच मई 8 को शुरू हुई थी.
NEET UG Paper Leak Live Updates: गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से प्रसारित किए गए
NEET UG Paper Leak Live Updates: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के अनुसार, नीट परीक्षा 3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद एनटीए को कई शिकायतें और खुफिया जानकारी मिली कि परीक्षा से पहले ही कुछ गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से प्रसारित किए गए थे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के तार गुरुग्राम के डॉक्टर से जुड़े
नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रश्नपत्र की एक प्रति को कथित रूप से नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक करके गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचाया गया था. हालांकि,उन्होंने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है.
NEET-UG reexamination schedule: कब कब होगा NEET-UG एग्जाम
NEET-UG reexamination schedule: NTA के अनुसार NEET-UG एग्जाम को जल्द ही शेड्यूल किया गया है. 7 से 10 दिन के भीतर नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा.
UP से लेकर उत्तराखंड तक, NEET से पहले इन बड़े एग्जाम के भी पेपर हो चुके हैं लीक, देखें पूरी लिस्ट
NEET Exam Cancelled 2026: मेडिकल कॉलेजों में स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट (स्नातक)-2026 का अयोजन तीन मई को किया गया था. मंगलवार को पेपर लीक के आरोपों के बीच यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच का निर्देश दिया है.
NEET 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब कब होगा री-एग्जाम?
NEET 2026 paper leak: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को छात्रों को भरोसा दिलाया कि कथित पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के चलते केंद्र सरकार द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि एजेंसी नई परीक्षा की तारीखें तय करने के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है.
NEET Paper Leak: सैंपल पेपर से कितने सवाल हूबहू मैच कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट और छात्रों ने क्या बताया
गेस पेपर को लेकर कोचिंग संचालक सुनील नयन का कहना है कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा के गेस पेपर के बारे में अंदाज लगाना भी मुश्किल है. बोर्ड की परीक्षाओं के लिए गेस पेपर आया करते थे. सुनील नयन ने रद्द की गई परीक्षा के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि एनडीए बहुत अच्छा और जल्दी इस कदम को उठाया. अब जो परीक्षा आयोजित होगी उसको आत्मविश्वास के साथ स्टूडेंट दे सकेंगे.
NEET UG Paper Leak Live Updates: सीबीआई कर रही है जांच
सीबीआई की एक टीम मंगलवार देर शाम जयपुर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप मुख्यालय पहुंची. इसके बाद राजस्थान एसओजी ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अब तक गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सीबीआई को सौंप दी.
NEET UG Paper Leak Live Updates: आरोपी शुभम खैरनार को कोर्ट में किया जाएगा पेश
NEET UG Paper Leak Live Updates: अधिकारी आरोपी शुभम खैरनार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. उसे सुबह 11 बजे ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुंबई से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, CBI अधिकारी संदिग्ध को दिल्ली ले जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ और नामों का खुलासा किया है. नासिक से और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है. कई कोचिंग क्लास संचालक भी CBI की रडार पर हैं.