विज्ञापन

कौन हैं 23 साल की रीमा सोनी, जो बनीं हरियाणा में सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरमैन, BJP को हराया

Reema Soni: हरियाणा की उकलाना नगर पालिका चुनाव में 23 साल की रीमा सोनी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 2800 से ज्यादा वोटों से हराया.

कौन हैं 23 साल की रीमा सोनी, जो बनीं हरियाणा में सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरमैन, BJP को हराया
  • हरियाणा नगर निकाय चुनाव में 7 में से 6 नगर निकायों में भाजपा ने जीत हासिल की है
  • रीमा सोनी 23 वर्ष की उम्र में हरियाणा की सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरमैन बनी हैं
  • रीमा सोनी ने बीजेपी उम्मीदवार निकिता गोयल को 2806 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं. 7 में से 6 नगर निकायों में बीजेपी ने जीत हासिल की है. वहीं उकलाना नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने जीत दर्ज की है. रीमा महज 23 साल की हैं. उन्होंने कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ा था. रीमा हरियाणा की सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरमैन बन गई हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 2806 वोटों से हराया.

कौन हैं रीमा सोनी?

रीमा सोनी हरियाणा के हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सबसे कम उम्र की चेयरपर्सन हैं. उनकी उम्र 23 साल है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व चेयरमैन श्री निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को 2806 वोटों के भारी अंतर से हराया है. रीमा एक साधारण परिवार से हैं. उनके पिता महेंद्र सोनी जौहरी का काम करते हैं, जो साल 2006 से पार्षद रहे हैं. इसके अलावा रीमा के पिता ने पिछली बार चेयरमैन का चुनाव भी लड़ा था, जिसे वे हार गए थे. रीमा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और वह फिलहाल UPSC की तैयारी कर रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐतिहासिक रही जीत

हरियाणा की उकलाना नगर पालिका चुनाव काफी दिलचस्प रहा. इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व चेयरमैन श्री निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को उतारा था. गोयल के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 5 कैबिनेट मंत्रियों ने खुद मोर्चा संभाला था. इसके बावजूद रीमा सोनी ने बीजेपी के इस मजबूत चक्रव्यूह को ध्वस्त कर दिया. रीमा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.हालांकि उन्हें कांग्रेस और INLD का समर्थन प्राप्त था. उकलाना ही हरियाणा की ऐसी नगर पालिका है, जहां बीजेपी हारी है.

हरियाणा में बीजेपी की शानदार जीत

अब तक के नतीजों में बीजेपी ने हरियाणा निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है.नगर निगम चुनाव के तहत पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, सांपला, धारूहेड़ा और रेवाड़ी में भगवा लहराया है, जबकि उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी. पंचकूला नगर निगम में भाजपा के श्यामलाल बंसल, अंबाला नगर निगम में भाजपा की अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन ने जीत हासिल की. सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच, धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा के अजय जांगड़ा, और रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पीपल विजयी रहीं.

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के नगर निगम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए राज्य में मेरे परिवार के सदस्यों के प्रति मैं अपना गहरा आभार व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़े: हरियाणा निकाय चुनावः पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में हारी कांग्रेस, CM सैनी बोले- 'साबित हो गया अब कोई भरोसा नहीं करता'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com