मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वह करीब 38 वर्ष के थे. प्रतीक यादव के निधन पर परिवार समेत राजनीतिक गलियारे में शोक का माहौल है. सपा के वरिष्ठ नेता और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं.
यह भी पढ़ें- जिम लवर, महंगी गाड़ियों का शौक... अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत, जानें परिवार में कौन-कौन?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी जताया शोक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने इसे बेहद दुखद बताया. हालांकि उन्होंने मौत के कारणों पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि आजकल कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं.
अत्यंत दुःखद!
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) May 13, 2026
सपा संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी के भाई श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा विश्वनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को…
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने भाई के निधन पर दुख जताया. जांच की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार जैसा चाहेगा, वैसा ही किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं