CBSE Board Result 2026 Class 12 LIVE Updates: CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. परीक्षा देने वाले लाखों छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट Digilocker और UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. दोनों जगह रिजल्ट का लिंक फ्लैश हो रहा है और रिजल्ट जारी होते ही ये एक्टिव भी हो जाएगा. ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें. पिछले दो सालों का ट्रेंड देखें तो आज ही के दिन यानी 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीएसई इस साल भी 13 मई को ही छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा.
CBSE के 18 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार
सीबीएसई 12वीं के 18.5 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इस साल बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी, जो 10 अप्रैल तक चलीं. बोर्ड ने बताया कि पहली बार 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक हो रही हैं. ऐसे में छात्रों को उम्मीद थी कि रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है, हालांकि ऐसा नहीं हुआ.
CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
Digilocker और UMANG पर चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सीबीएसई सर्च करना होगा. ये तरीका काफी आसान है और वेबसाइट स्लो होने पर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.
CBSE Board Result 2026 Class 12 LIVE Updates:
CBSE Board Result LIVE: UMANG ऐप पर आसानी से चेक करें रिजल्ट
- छात्रों को सबसे पहले UMANG ऐप को डाउनलोड करना होगा
- इसके बाद अपने नंबर और ओटीपी से लॉगइन करें
- सर्विसेस वाले सेक्शन में जाकर CBSE सर्च करें
- इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- यहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट सामने आ जाएगा
CBSE Board Result LIVE: क्या आज ही जारी होगा 12वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. पिछले दो सालों का रिकॉर्ड देखें तो सीबीएसई ने 13 मई को ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था. ऐसे में आज कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE Board Result LIVE: रिजल्ट से पहले छात्र सेव कर लें ये लिंक
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि कहां-कहां वो रिजल्ट देख सकते हैं. ऐसे में छात्र इन चार लिंक को संभालकर रख सकते हैं, आज कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in