विज्ञापन
1 minute ago

Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE Updates: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज यानी 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए सीधे राशि भेजी जाएगी.

लाडली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है. इस योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और अब महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिल रहे हैं. खास बात यह है कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसी भी किस्त में देरी नहीं हुई है. वहीं, आज जारी होने वाली 36वीं किस्त को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे. ऐसे में किस समय खातों में पैसे आएंगे, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें- 

Ladli Behna Yojana Updates: आज जारी होगी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. आज 13 मई को योजना की 36वीं किस्त जारी होगी. इसकी जानकारी बीजेपी, मध्य प्रदेश के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी गई थी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com