विज्ञापन
20 days ago
लखनऊ:

Prateek Yadav Death News Updates: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी.  प्रतीक यादव मामले में पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है. शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्‍त कर लिया है. पुलिस प्रतीक यादव की पोस्‍टमार्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे काफी सवाल हल हो जाएंगे. लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्‍हें अस्‍पताल लेकर पहुंचे. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत का कारण क्‍या है. 

Prateek Yadav Death News Updates...

अपर्णा यादव और उनकी बेटियों ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देते परिवार के सदस्य

Prateek Yadav Death : मंत्री मनोज पांडे ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी. 

Prateek Yadav Death : उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अन्य मंत्रियों के साथ भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस नेता आराधना और शिवपाल सिंह भी परिवार से मिलने पहुंचे. वहीं, सुभासपा विधायक अब्बास भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपर्णा यादव के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फेफड़े में खून का थक्का जमने से मौत

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अंतिम दर्शन को जुटा सैफई परिवार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार तड़के लखनऊ में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके अंतिम दर्शन के लिए सियासी गलियारा उमड़ा है, उनके परिवार के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में जुटे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी श्रद्धांजलि दी. प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर नेताओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Prateek Yadav Death : फिटनेस फ्रीक, फिर भी मौत! प्रतीक यादव केस में सस्पेंस गहरा?

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव केस में नई बहस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर घमासान

Prateek Yadav Death :सियासत से दूर, लग्जरी लाइफ के करीब...कैसी थी प्रतीक यादव की दुनिया?

Prateek Yadav Death : पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले की हैं. रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोट करीब 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी बताई गई हैं. मौत और पोस्टमार्टम के बीच का समय लगभग आधा दिन बताया गया है.

Prateek Yadav Death :पिपरा घाट पर कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल दोपहर दो बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा. परिजनों के अनुसार, सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार का समय तय किया गया है.

Prateek Yadav Death : पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बड़ी बातें

सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं

दाहिने हाथ के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं

दाहिने हाथ की कलाई और बांह पर चोट के निशान हैं

(ये तीनों चोटें 5–7 दिन पुरानी बताई गई हैं)

दाहिने हाथ की कोहनी पर भी चोट का निशान पाया गया है

(यह चोट करीब 2 दिन पुरानी है)

फेफड़ों में खून का थक्का जमने के कारण कार्डिएक अरेस्ट हुआ

पैरों में सूजन पाई गई थी

कर्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोटों के भी निशान... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा | prateek yadav death reason cardiac arrest

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर गंभीर कंट्यूजन (अंदरूनी चोट) और नीचे खून जमने के निशान मिले.

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास से उनके पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रवाना हुए, जिनका आज सुबह निधन हो गया था. 

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन के बाद अपर्णा यादव के आवास पहुंचे CM योगी

प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपर्णा यादव के आवास पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Prateek Yadav Death News Live : अपर्णा यादव के आवास से बाहर निकली डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास से प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रवाना हुईं. अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया. 

Prateek Yadav Death News Live : कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव को आज अंतिम विदाई नहीं दी जा सकेगी. अब उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.

बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतीक के निधन को हृदय विदारक और दुखद बताया

भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भी प्रतीक के निधन को हृदय विदारक और दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Prateek Yadav Death News Live : 'डॉक्टरों ने कहा, हो सकता है उन्हें जहर भी दिया गया हो'- सपा नेता रविदास मेहरोत्रा का दावा

Prateek Yadav Death News Live : प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे, जिनका आज सुबह निधन हो गया.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के पैर के नाखून थे नीले... सीएमओ की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

प्रतीक यादव के शरीर पर नीले निशान नहीं थे, उनके पैर के नाखूनों का कुछ हिस्सा नीला था. इसकी वजह बीमारी हो सकती है. सूत्र ने बताया कि सीएमओ की निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ है और इंटरिम रिपोर्ट सीएमओ के पास है. मामला सेंसिटिव होने की वजह से फिलहाल पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकता. फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी कुछ दिन लगेंगे.

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया, डिंपल यादव भी पहुंचीं

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित उनके आवास पर ले आया गया है. अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव भी लखनऊ पहुंच गई हैं. कुछ देर में अखिलेश यादव भी पहुंचने वाले हैं.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ में उनके घर लाया जा रहा

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है. पोस्‍टमार्टम के बाद सीधे अस्‍पताल से प्रतीक के शव को लाया गया है. लखनऊ में उनके घर के बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं.

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया जाएगा अस्पताल से घर

अपर्णा यादव एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुकी हैं. प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जाएगा.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी. जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे. उन्होंने कहा, "जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई. वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे. उनका स्वभाव बहुत अच्छा था."

उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था. रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे. फिर वापस चले गए थे. घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी. स्वप्नेश पांडेय ने कहा, "मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे. इसके कारण सिर में चोट लग गई थी."

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव का आखिरी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट, वीडियो में दिखा जबरदस्‍त रोमांच

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 38 साल के एक जिंदादिल इंसान थे. प्रतीक यादव का आखिरी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट देखकर भी यही लगता है. ये पोस्‍ट प्रतीक यादव ने 3 अप्रैल को किया था. इसमें उन्‍होंने लिखा- इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है. 

प्रतीक यादव ने जो इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में आखिरी वीडियो शेयर किया है. उसमें वह एक छोटे विमान में बैठे नजर आ रहे हैं. ये EA 300 विमान है, जिसमें कॉकपिट में प्रतीक बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्‍ट के साथ उन्होंने लिखा- "इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है." 

Prateek Yadav Death News: पुलिस ने प्रतीक यादव का कमरा किया सील, मोबाइल-लैपटॉप किया जब्‍त

प्रतीक यादव मामले में पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है. शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. अगर कोई संदेह की स्थिति आती है तो वहां फ़ोरेंसिक्स से जांच कराई जा सके. इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने रख लिया है, ताकि अगर जांच आगे बढ़ाने की नौबत आए तो उनमें कोई छेड़छाड़ ना हो पाये. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद ये सारी कार्रवाई आगे बढ़ायेगी. अगर पोस्टमार्टम में कुछ संदेहास्पद निकलता है, तो फिर गहनता से जांच होगी. अगर मौत की वजह बीमारी है और कोई मौत की वजह पर सवाल नहीं उठता है, फिर जांच की कार्रवाई नहीं होगी.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स में थीं दिक्कतें

प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए हैं, लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी, तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे.

Prateek Yadav Death News: यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता पहुंचीं अपर्णा यादव के घर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचीं. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही दुखद घटना है... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें."

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत पर सैफई में शोक का माहौल

सैफई स्थित यादव परिवार के पैतृक आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ रवाना हो गए हैं. इटावा और सैफई क्षेत्र में भी शोक का माहौल देखा जा रहा है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू लाया गया है.

Prateek Yadav Death News: बीजेपी महिला मोर्चा ने स्‍थगित किया लखनऊ में अपना विरोध प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम लखनऊ में स्थगित कर दिया गया है. स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है.

Prateek Yadav News: जो कानूनी रास्‍ता होगा अपनाएंगे... हॉस्पिटल पहुंच बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा, "प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है. बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे. स्वाभाविक रूप से हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे. मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था. उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी. कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं. वे अब हमारे बीच नहीं हैं. हम उपलब्ध सभी कानूनी रास्तों का पालन करेंगे."

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर बड़े भाई अखिलेश ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन पर बड़े भाई अखिलेश यादव ने दुख जताया है. कुछ देर में वह केजीएमसी हॉस्पिटल पहुंच रहे हें, जहां प्रतीक का पोस्‍टमार्टम होना है. अखिलेश ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, "प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे." 

अखिलेश यादव पहुंचे केजीएमयू अस्पताल

प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव केजीएमयू अस्पताल पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने पोस्ट करके भाई की मौत पर दुख जताया था.

अखिलेश यादव ने प्रतीक की मौत पर जताया दुख

भाई प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव ने पोस्ट करके दुख जताया है और लिखा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे.

Prateek Yadav Death News: जब डॉक्टर घर पर पहुंचे, तो बॉडी में काई हरकत नहीं थी

लखनऊ सिविल हॉस्पिटल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, "प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबीयत ख़राब हो गई है. जब डॉक्टर घर पर पहुंचे, तो बॉडी में काई हरकत नहीं थी. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया. 

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और वे राजनीति से दूर थे. एक बार उनसे राजनीति की फील्‍ड में उतरने के बारे में पूछा गया था, तो उन्‍होंने कहा- मेरे बड़े भाई अखिलेश वहां हैं. प्रतीक रियल एस्टेट के बिजनेस में थे और उन्‍हें जिम का शौक था. 

Prateek Yadav News: 30 अप्रैल को मेदांता अस्‍पताल में थे भर्ती

30 अप्रैल को प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 3 दिन बाद प्रतीक ही हालत में सुधार हुआ, तो इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे. मेदांता अस्पताल में जब अखिलेश यादव अनुपमा जायसवाल से मिलने गए थे, तो वहां प्रतीक यादव से भी मुलाकात की थी जहां उनका इलाज चल रहा था.

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की मौत पर मुख्‍यमंत्री योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद है. दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिले. ओम शांति!

Prateek Yadav Death News: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक

प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे. इसके लिए उन्‍हें कुछ दिनों पहले मेदांता अस्‍ताल में भर्ती भी कराया गया था. तब अखिलेश यादव और अपर्णा यादव उनके मिलने अस्‍पताल भी आए थे. बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों में क्‍लॉट था. ऐसा माना जा रहा है कि प्रतीक की मौत की वजह यही हो सकती है. 

Prateek Yadav News: प्रतीक को फेफड़ों की बीमारी थी, मेदांता अस्‍पताल में हुआ था इलाज

प्रतीक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया है. 4 डॉक्‍टरों की टीम शव का पोस्‍टमार्टम करेगी और पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी. बताया जा रहा है कि प्रतीक को फेफड़ों की बीमारी थी, पिछले दिनों उन्‍हें इलाज के लिए मेदांता अस्‍पताल में भी भर्ती कराया गया था.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया

मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया है.

Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख

Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक की पत्‍नी अपर्णा यादव दिल्‍ली से लखनऊ के लिए हुईं रवाना

प्रतीक यादव की पत्‍नी अपर्णा यादव दिल्‍ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. बताया जा रहा है कि जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी, तो अपर्णा दिल्‍ली में थीं. प्रतीक को उनके साले अस्‍पताल लेकर पहुंचे. अपर्णा अब दिल्‍ली से लखनऊ पहुंच रही हैं. प्रतीक का शव लेकर उनके साले अस्पताल से निकले है.

Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव की मौत, संदिग्‍ध हालत में मृत्‍यु का केस दर्ज

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत हो गई है. लखनऊ पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्‍ध  हालत में मौत का केस दर्ज कर लिया गया है. प्रतीक यादव को 6:15 बजे मृत हालत अस्पताल लाया गया. प्रतीक के घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर आए, लेकिन उनके साथ उनकी पत्नी अपर्णा नहीं थीं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com