बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में जांच के लिए मुंबई गए बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन करने के खिलाफ गुरुवार रात को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में आईपीएस अफसर को तुरंत रिहा कराने की मांग की गई है. लेकिन BMC ने शुक्रवार सुबह विनय तिवारी को छोड़ने के आदेश जारी कर दिए, हो सकता है कि सुशांत मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा अफसर को क्वारंटीन करने पर सवाल उठाने के बाद से फैसला किया गया हो.
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हैबियस कॉरपस याचिका में कहा गया है कि मुंबई में अफसर को सुशांत सिंह की मौत के मामले की जांच करने की बजाए क्वांरटीन कर दिया गया जो कि अवैध हिरासत है. याचिका में कहा गया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) IPS अधिकारी का "वर्चुअल हाउस अरेस्ट" उनके मौलिक अधिकारों का हनन और विपरीत है. क्योंकि 14 दिनों क्वाटराइन के दिशा-निर्देश उनके लिए लागू नहीं होता. सुप्रीम कोर्ट में याचिका सामाजिक कार्यकर्ता नलिन एम मिश्रा ने दाखिल की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- "गूगल मीट और जूम का इस्तेमाल करें" IPS विनय तिवारी को छोड़ने के सवाल पर BMC से मिला जवाब
उधर बीएमसी ने आज आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन के 7 दिन के अंदर मुंबई से बाहर जाने के आदेश दे दिए हैं. इसमें लिखा है कि वह अपने क्वारंटाइन के 7 दिन पूरे होने यानि 8 अगस्त तक पटना वापस लौट सकते हैं.
बता दें कि 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था, "बिहार पुलिस के अधिकारी को क्वॉरंटाइन करने का अच्छा संदेश नहीं गया है. मुंबई पुलिस की पेशेवर रूप से एक अच्छी छवि है." बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित की मांग करते हुए शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की है. एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर कथित तौर से सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.
यह भी पढ़ें- सुशांत राजपूत केस की जांच करने मुंबई गए पटना SP को ऐसे रखा गया है, जैसे अरेस्ट किया हो- बिहार DGP
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और सुशांत सिंह राजपूत के पिता को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है. सभी पक्षों को तीन दिन में रिया की याचिका पर जवाब दाखिल करना है. याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं