परिणीति चोपड़ा फिलहाल अपनी वेब सीरीज शक को लेकर चर्चा में हैं. 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही ये सीरीज ओटीटी पर परिणीति का पहला कदम है. 'शक:ट्रस्ट नो वन' नाम से आ रही इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा के साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और सुमीत व्यास भी लीड रोल हैं. हाल में परिणीति ने अपनी फिल्म की प्रमोशन को लेकर एक जूम सेशन होस्ट किया जिसमें अपनी इस सीरीज और कुछ ऐसे पिछले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जो कभी बन पाए.
सुशांत सिंह राजपूत के साथ करनी थी एक और फिल्म !
परिणीति चोपड़ा ने एक खास फैन क्लब के लिए होस्ट किए इस जूम सेशन में बताया कि वह दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक और फिल्म करने वाली थीं. परिणीति ने बताया कि ये होमी अदजानिया की फिल्म थी. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह को लीड रोल में साइन किया गया था. बता दें कि परिणीति और सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सुशांत को लेकर चर्चा शुरू हुई तो एक फैन ने परिणीति ने उनसे जुड़ी एक याद के बारे में पूछा.

इस पर परिणीति ने जवाब दिया, फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में तीन मेन कैरेक्टर थे. मैं, ऋषि कपूर सर और सुशांत सिंह राजपूत. जब नेशनल अवॉर्ड अनाउंस हुई तो मैं अपनी छुट्टी वाले दिन उन दोनों के साथ थी. उस समय मुझे करण का एक मैसेज मिला 'मुबारक हो'. मुझे इसके बारे में बिल्कुल पता था. फिर सुशांत को पता चला कि नेशनल अवॉर्ड अनाउंस हुए हैं. वो मेरे लिए बहुत एक्साइटेड और खुश थे. मैं खड़ी हो गई और जोर से चिल्लाई. वो बोले 'अब मैं एक नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं' मैं भी खुशी से पागल हो गई. ऋषि सर कह रहे थे तुम दोनों का दिमाग खराब हो गया है. ये हम तीनों का बहुत ही मजेदार पल था. सुशांत ने मुझे गले लगाया और मैं इमोशनल हो गई. वो मेरे दोस्त और चीयरलीडर थे.
यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप बोले भारत ऑस्कर में सही फिल्में नहीं भेजता, गोंधल डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं