सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के लिए जालसाज रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं. इस क्रम में हैदराबाद (Hyderabad) से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. शारजाह (Sharjah) से लौटे एक भारतीय नागरिक ने 43 लाख रुपये के सोने को छिपाने के लिए तिकड़म तो लगाया लेकिन सफल नहीं हुआ. आरोपी ने अंडरवियर में 43 लाख का सोना छिपा रखा था. आरोपी भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर अपने अंडरवियर में 895.20 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में छिपाया था.
सामने आए विज़ुअल्स से प्रतीत हो रहा है कि सोने के पेस्ट को प्लास्टिक के पाउच में डाल दिया गया था और आरोपी ने उसे अंडरगारमेंट में छिपा लिया था. अधिकारियों ने बताया कि तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कुछ दिन पहले ही केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने ₹14 लाख कीमत का 302 ग्राम सोना जब्त किया था. यात्री ने कथित तौर पर अपने पैंट की परतों के बीच छुपाकर पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी करने की कोशिश की थी.
जुलाई में, चेन्नई कस्टम्स ने दुबई से अपने मलाशय में ₹ 40 लाख से अधिक कीमत का लगभग 810 ग्राम सोना ले जाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा था.
सीमा शुल्क नियमों के अनुसार, एक वर्ष से अधिक समय से विदेश में रहने वाले पुरुष भारतीय निवासियों को अपने सामान में 50,000 रुपये से अधिक मूल्य का 20 ग्राम सोना लाने की अनुमति है. महिलाओं के लिए ड्यूटी फ्री अलाउंस 40 ग्राम है जिसकी कीमत ₹ 1,00,000 से अधिक नहीं है. हालाकि, यह केवल गहनों के रूप में रखे गए सोने पर लागू है. विदेश से सोना लाने वाले अन्य यात्रियों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर शुल्क देना होता है.
ये भी पढ़ेंः
अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए SI को रिश्वत के तौर पर मिला iPhone 12 Pro : सीबीआई
धार्मिक स्थलों पर पूजा की अनुमति पर विचार करना चाहिए : SC के पूर्व जज ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र
दिल्ली दंगा केस में पुलिस ने हमारी आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश की : कोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं