महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले की गोपनीय रिपोर्ट लीक करने के लिए सीबीआई (CBI) के एक सब-इंस्पेक्टर को आईफोन 12 प्रो रिश्वत के तौर पर ऑफर किया गया था, जिसकी कीमत ₹ 1 लाख से अधिक है. जांचकर्ताओं ने कहा कि उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और पूर्व मंत्री के वकील आनंद डागा को सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अनिल देशमुख ने अप्रैल में मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद पद छोड़ दिया था.
सीबीआई ने एनडीटीवी को मिली अपनी पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में कहा, "28.6.2021 को अभिषेक तिवारी अनिल देशमुख के खिलाफ मामले की जांच के सिलसिले में पुणे गए थे. पता चला है कि वकील आनंद डागा अभिषेक तिवारी से मिले थे और जांच के संबंध में विवरण पास करने के एवज में एक आईफोन 12 प्रो को अवैध रूप में सौंप दिया गया."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीबीआई सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि अभिषेक तिवारी के पास से आईफोन 12 प्रो जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है. सीबीआई ने आरोप लगाया कि तिवारी नियमित रूप से पूर्व मंत्री के वकील से रिश्वत ले रहे थे.
सीबीआई ने आरोप लगाया, "सूत्रों ने हमें बताया कि अभिषेक तिवारी ने कई मौकों पर आनंद डागा के साथ देशमुख के खिलाफ मामले की जांच से संबंधित कार्यवाही ज्ञापन, सीलिंग-अनसीलिंग ज्ञापन, बयान और जब्ती ज्ञापन जैसे विभिन्न दस्तावेजों की प्रतियां व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कीं."
सीबीआई ने कहा, "अभिषेक तिवारी, जिन्हें अनिल देशमुख के खिलाफ जांच के हिस्से के रूप में संवेदनशील दस्तावेजों के कब्जे के साथ सौंपा गया था, शाखा के एक उप-निरीक्षक के रूप में अपनी क्षमता में, उक्त संपत्ति के संबंध में आपराधिक विश्वासघात किया है''.
सब-इंस्पेक्टर और वकील दोनों को गुरुवार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया. जांच रिपोर्ट लीक होने को लेकर गुरुवार को सीबीआई ने देशमुख के दामाद से भी पूछताछ की थी.
ये भी पढ़ेंः
तालिबान के विचार किसी भारतीय को सही नहीं लग सकते : जावेद अख़्तर
दिल्ली दंगा केस में पुलिस ने हमारी आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश की : कोर्ट
'एक महीने में 15 लाख बेरोजगार', CMIE रिपोर्ट में जुलाई से बढ़कर अगस्त में 8.32% हुई बेरोजगारी दर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं