जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर बेंगलुरु के लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि पहलगाम में जो हुआ वह उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. टूरिस्ट वहां पर घूमने के लिए गए थे और आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला. पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. हम सभी लोग पीएम मोदी के सभी फैसलों के साथ हैं. पीएम मोदी को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
बेंगलुरु के शांति नगर के रहने वाले राहुल गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को जानकारी मिली थी कि पहलगाम में घूमने के लिए गए पर्यटकों को आतंकवादियों ने धर्म पूछ-पूछ कर मार डाला. आप इन लोगों को आतंकवादियों के अलावा कुछ नहीं कह सकते हैं. हम सभी लोग पीएम मोदी के साथ हैं, पूरा देश उन पर विश्वास करता है. हम सभी भारतीयों को पूर्ण विश्वास है कि इस बार आतंकवादियों को जड़ से खत्म करेंगे. आतंकवादियों को इस बार बार सबक सिखाना ही होगा. उन्होंने कहा कि हम सभी को पहलगाम घटना का एक स्वर में विरोध करना चाहिए. इस तरह की आतंकी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सतीश गोयल ने कहा कि जो लोग आतंकवादियों को गनमैन बोल रहे हैं वह गलत है. जिनकी वजह से हमारे बेकसूर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्हें आतंकवादी नहीं कहेंगे तो आप क्या कहेंगे. हिन्दू धर्म पूछकर टूरिस्टों को मारा गया. आतंकवादी हिन्दुओं के खिलाफ थे.
प्रवीण ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह गलत हुआ. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. इसमें कोई शक नहीं है कि यह आतंकवादी घटना थी.
हरनेक सिंह पुरोहित ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला कर मार डाला. आतंकियों ने भारत की एकता पर चोट पहुंचाई. मैं मोदी सरकार के साथ हूं, मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं