विज्ञापन

LoC पार कर भारत पहुंच गई पाकिस्तानी लड़की, गश्त कर रही सेना ने राजौरी के नौशेरा से पकड़ा

शुरुआती पूछताछ में लड़की ने दावा किया कि वह गलती से इस तरफ आ गई थी सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह गलती से सीमा पार करने का मामला था या भारतीय इलाके में उसके आने के पीछे कोई और मकसद था.

LoC पार कर भारत पहुंच गई पाकिस्तानी लड़की, गश्त कर रही सेना ने राजौरी के नौशेरा से पकड़ा
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की एक किशोर लड़की को नियंत्रण रेखा के पास पकड़ा है
  • लड़की की पहचान 17 वर्षीय सामिया अज़ीम के रूप में हुई, उसने दावा किया कि वो गलती से सीमा पार कर गई थी
  • सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि सीमा पार करने का मामला वास्तव में गलती था या कोई अन्य मकसद था
जम्मू:

भारतीय सेना ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) की एक किशोर लड़की को पकड़ा है, लड़की राजौरी जिले में गलती से नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर गई थी. सूत्रों के मुताबिक, देर रात नौशेरा के लाम सेक्टर में LoC की बाड़ के पास गश्त कर रही एक टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को रोका. पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक लड़की है.

लड़की की पहचान PoJK के खुइरेटा की रहने वाली 17 साल की सामिया अज़ीम के तौर पर हुई है. मौके पर शुरुआती पूछताछ के बाद, सेना ने उसे आगे की जांच-पड़ताल के लिए नौशेरा पुलिस को सौंप दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआती पूछताछ में लड़की ने दावा किया कि वह गलती से इस तरफ आ गई थी. मामले की आगे जांच चल रही है. सुरक्षा एजेंसियां ​​अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह गलती से सीमा पार करने का मामला था या भारतीय इलाके में उसके आने के पीछे कोई और मकसद था.

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के ‘अजेय' और ‘भीष्म' होंगे और घातक, T-72 और T-90 टैंकों के लिए रक्षा मंत्रालय की बड़ी डील

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए जैश के दो आतंकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Pakistan Occupied Jammu And Kashmir, Pakistan Occupied Kashmir (PoK)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com