विज्ञापन

हिजाब के कारण निकाला... जम्मू के डोडा मेडिकल कॉलेज में गहराया बुर्का विवाद, जांच कमेटी गठित

डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नर्सिंग इंटर्न ने विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के लेबर रूम में बुर्का पहनने से रोका गया.

हिजाब के कारण निकाला... जम्मू के डोडा मेडिकल कॉलेज में गहराया बुर्का विवाद, जांच कमेटी गठित
जम्मू के डोडा मेडिकल कॉलेज में बुर्का को लेकर विवाद तेज हो गया है.
NDTV
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के डोडा मेडिकल कॉलेज में बुर्का पहनकर आई नर्सिंग छात्रा को बाहर निकालने का विवाद गहराता नजर आ रहा है. डोडा मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी विभाग के प्रमुख पर आरोप है कि उन्होंने एक नर्सिंग छात्रा से नकाब पहनने के कारण लेबर रूम से बाहर जाने को कहा. अब कॉलेज की छात्राओं ने गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. मधु चिब के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. शनिवार को भी कई छात्र इस मामले में विरोध-प्रदर्शन नजर आए. 

गायनेकोलॉजी की हेड डॉ. मुध चिब पर भड़के छात्र

यह विरोध बुधवार को डोडा मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड, डॉ. मधु चिब के खिलाफ शुरू हुआ. आरोप है कि उन्होंने एक नर्सिंग स्टूडेंट को नकाब पहनने की वजह से लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा था. इंटर्न ने काम का बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया.

'हिजाब का विरोध हमारे धार्मिक मामलों में दखल'

विरोध कर रहे एक इंटर्न ने कहा, "गुरुवार को हमने देखा कि दो स्टूडेंट्स को इसी वजह से लेबर रूम के बाहर खड़ा किया गया." उन्होंने इसे अपने धार्मिक मामलों में दखल बताया. अस्पताल प्रशासन के दखल के बाद यह गतिरोध खत्म हुआ. 

जांच कमेटी गठित, सुपरिटेंडेंट बोले- OT प्रोटोकॉल की कही थी बात

मैनेजमेंट ने विरोध की वजहों की जांच के लिए सात सदस्यों वाली एक जांच कमेटी बनाई है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट के इंचार्ज डॉ. इरफान तसादुक ने साफ किया कि डॉ. चिब ने इंटर्न से सिर्फ अपने ढीले कपड़े ठीक करने और लेबर रूम व ऑपरेशन थिएटर के प्रोटोकॉल के मुताबिक़ उनके ऊपर गाउन पहनने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील जगहों पर, जहाँ मरीज़ों को संक्रमण का ख़तरा ज़्यादा होता है, डॉक्टरों को भी साफ़-सफ़ाई के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है.

डोडा के विधायक ने मंत्री के सामने उठाया मामला

भले ही विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया है, लेकिन इस मामले ने राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है. डोडा के विधायक मेहराज़ मलिक ने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू के सामने यह मामला उठाया, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक़ ने कहा कि संविधान नागरिकों को अपनी मर्ज़ी से धर्म का पालन करने का अधिकार देता है.सादिक ने कहा, "कोई महिला हिजाब पहनना चाहती है या नहीं, यह उसकी अपनी पसंद और आजादी का मामला है और किसी को भी इस पर रोक नहीं लगानी चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Doda Jammu And Kashmir, Burqa, Hizab Dispute, Jammu Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com