विज्ञापन

VIDEO: वैभव का आपने देखा टॉवेल उछाल सेलिब्रेशन? पहले मैच में नहीं मिला मौका, मगर जश्न से छा गए सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में युवा बल्लेबाज भारत की जीत के बाद खुशी से हैंड टॉवेल हवा में उछालकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: वैभव का आपने देखा टॉवेल उछाल सेलिब्रेशन? पहले मैच में नहीं मिला मौका, मगर जश्न से छा गए सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी

न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं? ये तो बाद की बात है. उससे पहले होनहार बल्लेबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह भारत की जीत पर हैंड टॉवेल उछालकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, यह वीडियो बीसीसीआई की तरफ से जारी किया गया है. जहां अर्शदीप सिंह के 100 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले पूरे होने की खुशी में कैप्टन अय्यर ने उन्हें एक खास जर्सी भेंट की. इस दौरान ड्रेस‍िंग रूम में भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाज के बारे में खास स्पीच भी दिया. खिलाड़ियों ने केक भी काटा. जिस पर 100 ल‍िखा हुआ था.

वैभव सूर्यवंशी ने उछाला हैंड टॉवेल

इसी दौरान वीडियो में मैच का भी एक दृश्य दिखाया गया. जहां जीत के बाद भारत की जीत पर सभी खिलाड़ी झूम रहे थे. उसी दौरान वैभव सूर्यवंशी भी काफी जोश में नजर आए. उन्होंने अपने हाथ में मौजूद हैंड टॉवेल को हवा में उछाल दिया और खुशी के मारे उछलने लगे. 

भारत को रोमांचक मुकाबले में मिली थी चार विकेट से जीत 

बात करें पहले टी20 मुकाबले के बारे में तो क्राइस्टचर्च में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारत ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था. मुकाबले के दौरान सैमसन, धीर और अय्यर का प्रदर्शन सराहनीय रहा. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 2nd T20I: ईशान बाहर तो किसकी निकलेगी लॉटरी? दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तय! प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com