उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) से और एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 3121 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मेरठ में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है. उक्त मरीज पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. इस दौरान हुई जांच में पता लगा कि उसे कोविड-19 भी था.
यूपी में हर रोज कम से कम तीन से चार लाख टेस्ट किए जाएं : सीएम योगी आदित्यनाथ
अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे ओमिक्रॉन (Omicron) संक्रमण था या नहीं. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,917 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 3121 नए मामले आए हैं. इनमें राजधानी लखनऊ में 408, मेरठ में 401 और गाजियाबाद में 382 नए मामले आए हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस अवधि में राज्य में 45 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस वक्त कोविड के 8224 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,96,502 नमूनों की जांच की गई है. प्रदेश में अब तक नौ करोड़ 39 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.
ओमिक्रॉन फैलता तेज़ी से है, लेकिन कमज़ोर है, वायरल बुखार जैसा : CM योगी आदित्यनाथ
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) लगातार चल रहा है. राज्य में बुधवार को 14 लाख 17 हजार 910 खुराक टीके लगाए गए. अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20 करोड़ 59 लाख 99 हजार 183 खुराक लगायी जा चुकी है. इसके अलावा राज्य में 15 से 18 वर्ष के 7,85,766 बच्चों को अब तक टीके की पहली खुराक लगायी गई है.
कांग्रेस ने यूपी में चुनावी रैलियां रद्द कीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं